×

Lucknow News: वृंदावन में 10 नवंबर से ब्रज राज महोत्सव का आयोजन, CM योगी करेंगे उद्घाटन

Lucknow News: वृंदावन में 10 नवंबर से 10 दिवसीय ब्रज राज महोत्सव का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन, मथुरा में ''ब्रज राज उत्सव'' और ''हुनर हाट'' और ''कौशल कुबेर का कुंभ'' का उद्घाटन करेंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 Nov 2021 2:32 PM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 2:51 PM GMT)
Lucknow News in Hindi Braj Raj Mahotsav organized in Vrindavan from November 10 CM Yogi Adityanath will inaugurate
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 

Lucknow News: ब्रज तीर्थ विकास परिषद भी गौरवशाली ब्रज संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वृंदावन में 10 नवंबर से 10 दिवसीय ब्रज राज महोत्सव का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) वृंदावन, मथुरा में ''ब्रज राज उत्सव'' और ''हुनर हाट'' और ''कौशल कुबेर का कुंभ'' का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, पारंपरिक, लोक नृत्यों के साथ-साथ ब्रज संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने आज कहा कि ''हुनर हाट'', भारत की सदियों पुरानी पारंपरिक एवं पैतृक कला और शिल्प को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और उसके लिए बाजार के लिए अवसर उपलब्‍ध कराने के लिए एक उचित मंच है जो ''स्वदेशी'' और ''वोकल फॉर लोकल'' अभियान को मजबूत कर रहा है।

हुनर हाट'' में ''सर्कस''का होगा आयोजन

नकवी ने यह भी कहा कि ''हुनर हाट''की''विश्वकर्मा वाटिका'' में, ये कारीगर और शिल्पकार प्रत्‍यक्ष रूप से यह प्रदर्शित करेंगे कि ये सुंदर हस्तनिर्मित उत्पाद किस प्रकार बनाए जाते हैं। कुंभ मेला ग्राउंड वृंदावन (मथुरा) में 10 से 19 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ''हुनर हाट'' में ''सर्कस''का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय सर्कस के कलाकार अपनेशानदार विविध पारंपरिक और मनोरंजन करतब दिखाएंगे।

30 से अधिक राज्यों के कारीगर होंगे शामिल

नकवी ने कहा कि ''हुनर हाट'' के''ब्रज राज उत्सव'' में लगभग 400 शिल्पकार, दस्‍तकार और पाक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल सहित 30 से अधिक राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के कारीगर और शिल्पकार, लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़े, कागज और मिट्टी आदि से बने अपने स्वदेशी उत्पाद साथ लाएंगे।

''हुनर हाट'' में होंगी विभिन्‍न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम प्रस्‍तुत

देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक शाकाहारी व्‍यंजन भी ''हुनर हाट'' में उपलब्ध कराए जाएंगे। अन्नू कपूर, कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर, पुनीत इस्सर (महाभारत शो प्रदर्शन के लिए), सदानंद विश्वास, अनूप जलोटा जैसे जाने-माने कलाकार औरप्रसिद्ध भजन गायक उस्मान मीर, गायिका रानी इंद्राणी और अन्य गायक और प्रसिद्ध कलाकार रोजाना शाम को ''हुनर हाट'' में विभिन्‍न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेंगे।

6 लाख से अधिक कारीगरों को होगा रोजगार के अवसर प्रदान

नकवी ने कहा कि पिछले लगभग 6 वर्षों से"हुनर हाट" के माध्यम से 6 लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। ''हुनर हाट''वर्चुअल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म https://hunarhaat.org और जीईएमपोर्टल पर भी उपलब्ध है। देश-विदेश के लोग डिजिटल और ऑनलाइन माध्‍यम से भी "हुनर हाट" उत्‍पादों की खरीदारी कर सकते हैं। अगला ''हुनर हाट''लखनऊ में (12 से 21 नवम्‍बर तक), प्रगति मैदान, नई दिल्ली में (14 से 27 नवम्‍बर तक), हैदराबाद में (26 नवम्‍बर से 5 दिसम्‍बर तक), सूरत में (10 से 19 दिसम्‍बर तक), नई दिल्ली में (22 दिसम्‍बर,2021 से 2 जनवरी 2022तक) आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में''हुनर हाट''का आयोजन मैसूर, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुदुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला और अन्य स्‍थानों पर किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story