×

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: CMO और ACMO मुस्तैद, 'वैक्सिनेशन और डेंगू' पर संभाला मोर्चा

Lucknow News: नगर निगम डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कर रही है...

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 6 Sep 2021 5:53 PM GMT
Lucknow news in hindi
X

CMO और ACMO मुस्तैद, 'वैक्सिनेशन और डेंगू' पर संभाला मोर्चा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डेंगू के मरीज़ बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी के भी अलग-अलग इलाकों में डेंगू के रोगी बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम पूरी तरह से अलर्ट है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा हैं। फिलहाल, राजधानी में हालात काबू में हैं। डेंगू के मामलों को सीमित इलाकों तक रोके रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है। साथ ही, मेगा वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल (CMO Dr. Manoj Agarwal) ने सोमवार को राजधानी के विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण किया।

लोगों को जागरुक करती हुई स्वास्थ टीम

टीकाकरण किये जाने तक सत्र चलाये जाने के निर्देश

लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल (CMO Dr. Manoj Agarwal) द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेलीबाग, सिघौली कला गोसाईगंज एवं महाकाल मन्दिर, राजेन्द्र नगर लखनऊ में मैगा वैक्सीनेशन सत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा टीकाकरण स्थलों पर उपस्थित अन्तिम व्यक्ति को टीकाकृत किये जाने तक सत्र चलाये जाने के निर्देश दिये गये है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करती हुई


लोगों को किया जागरुक

इसके अतिरिक्त जनपद में डेंगू रोग के प्रभावी नियन्त्रण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. के.पी. त्रिपाठी द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र का भ्रमण स्थानीय पार्षद प्रदीप शुक्ला के साथ किया गया। भ्रमण के दौरान डॉ. केपी त्रिपाठी ने क्षेत्रीय जनता को डेंगू से बचाव हेतु सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि 'घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखे। कुछ समय अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपडे से पोंछ कर सूखा दे एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाएं। साथ ही, उन्होंने बताया कि 'पूरे बाह के कपडे पहने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी।'

659 घरों का किया सर्वेक्षण

बता दें कि, सोमवार को कुल 659 घरों और विभिन्न मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। इसके अलावा, कुल 7 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story