Lucknow: यूपी चुनाव 2022 के मद्देनजर एडीजी अखिल कुमार ने तैयार की टीम, जानिए एडीजी के की टीम में कितना है दम

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जोन गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिये एक अपने रेंज के 11 जिलों के पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ तैयार की।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 19 Dec 2021 5:33 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

गृह जोन गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार। 

Lucknow: आगामी 2022 के विधानसभा के चुनाव (UP Election 2022) में संदिग्धों व अपराधियों पर नजर रखने के लिये सूबे की पुलिस के कुछ आला अधिकारियों ने डीजीपी की रणनीति पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गृह जोन गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार (Home Zone Gorakhpur ADG Akhil Kumar) ने आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव (UP Election 2022) को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिये एक अपने रेंज के 11 जिलों के पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ तैयार की, कि जिस पर उनके मातहतों ने अमल किया तो अब तक 12 लाख सम्भ्रांत नागरिक पुलिस के सूत्र बन चुके है। आगे भी गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) के 11 जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों का एडीजी अखिल कुमार (Home Zone Gorakhpur ADG Akhil Kumar) के नेतृत्व में यह प्रयास जारी रहेगा।

12 लाख संभ्रांत लोगों को सीधे पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा

एडीजी अखिल कुमार (ADG Akhil Kumar) के निर्देश पर 11 जिलों के पुलिस कर्मियों ने इन 12 लाख संभ्रांत लोगों को सीधे पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। उन्हें पुलिस के इस व्हाट्सएप ग्रुप (whatsapp group) में यह हिदायत दी है कि इसका यह कतई मतलब नहीं है कि आपकी रोज इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से बात होने लगी है तो आप लोग आपराधिक असमाजिक गतिविधियों में शामिल हो जाएं। एडीजी ने अपने मैसेज के माध्यम से लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस हमेशा आप सभी सम्भ्रांत लोगों मदद में रहेगी और आप लोग भी पुलिस की मदद में एक जागरूक नागरिक की तरह तैयार रहें।एडीजी ने अपने इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जुड़े 12 लाख लोगों से यह भी कहा है कि आप बस इस ग्रुप में अपनी समस्याओं व थाना क्षेत्र डालेंगे बाकी का काम आपके क्षेत्र की पुलिस का रहेगा।

इस पहल से महकमे को होगा फायदा

एडीजी जोन (ADG Akhil Kumar) ने की इस पहल से महकमे को एक जो सबसे बड़ा फायदा हो रहा है वो है गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) के 11 जनपदों में तैनात थानों व चौकियों के पुकिसकर्मियों की हर हरकत की अब सीधे एडीजी अखिल कुमार (ADG Akhil Kumar) को मिलने लगी है। जिससे अब गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) के पुलिस महकमें में पुलिसकर्मियों के बीच हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है। जानकारी मिली है कि एडीजी अखिल कुमार (ADG Akhil Kumar) के इस व्हाट्सएप ग्रुप से डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक,व्यापारी व अन्य विभागों से रिटायर हो चुके वरिष्ठ नागरिक जुड़े हैं।

गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) में एडीजी अखिल कुमार (ADG Akhil Kumar) की इस ग्रुप से जुड़ा हर सम्भ्रांत नागरिक बेहद प्रशंसा कर रहा है। एडीजी के इस कदम से अब वो हर इंसान पुलिस के आला अफसरों से सीधा जुड़ गया है जिनकी कोई बात तनाशाह पुलिसकर्मी नही सुनते थे। अब एडीजी अखिल कुमार (ADG Akhil Kumar) की इस पहल से गोरखपुर जोन (Gorakhpur Zone) में चुनाव तक पुलिस के अपने सूत्रों का नेटवर्क मजबूती की तरफ बढ़ने लगा है। एडीजी का यह कदम सूबे के पुलिस महकमे में एक नजीर बन रहा है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story