×

Akhil Bhartiya Sahitya Mahotsava: 'श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति' सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार राजेश कुमार सिंह 'श्रेयस'

Akhil Bhartiya Sahitya Mahotsava: समारोह में देश के प्रमुख व्यंग्य, कथा, उपन्यासकार और साहित्यकार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में गाजियाबाद के प्रख्यात व्यंग्यकार सुभाष चंदर प्रख्यात मौजूद थे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 26 Sep 2021 10:36 AM GMT (Updated on: 26 Sep 2021 10:42 AM GMT)
akhil bhartiya sahitya mahotsava
X

सप्तम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह-2020 (फोटो : सोशल मीडिया )

Lucknow News: रविवार को राजधानी में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच का 'सप्तम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह-2020' (Akhil Bhartiya Sahitya Mahotsava) ऑनलाइन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार रामदेव धुरंधर (मारीशस) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यंग्य की श्रेष्ठ पत्रिका 'अठास' के प्रमुख संपादक एवं प्रख्यात साहित्यकार अनूप श्रीवास्तव थे।

इस समारोह में देश के प्रमुख व्यंग्य, कथा, उपन्यासकार और साहित्यकार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में गाजियाबाद के प्रख्यात व्यंग्यकार सुभाष चंदर प्रख्यात (guest subhash chander prakhyat) मौजूद थे। वहीं, अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर नागपुर के वीएमवी कॉलेज के हिंदी विभाग प्रमुख व व्यंग्यकार डॉ आभा सिंह (Dr Abha Singh) भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष एवं प्रमुख साहित्यकार व भारतीय रेल सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रामकिशोर ने किया। मंच की गतिविधियों का विवरण मंच के महासचिव ओमप्रकाश सिंह शुक्ल ने प्रस्तुत किया।

इन साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

भारतेन्दु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान - जितेंद्र निर्मोही (कोटा, राजस्थान)

महादेवी वर्मा शीर्षस्थ सम्मान (महिला वर्ग)- डॉ. पुष्पा जोशी (नोएडा, उत्तर प्रदेश)

अमीर खुसरो शीर्षस्थ सम्मान (युवा वर्ग)- भाऊराव महंत (बालाघाट, मध्यप्रदेश)-

त्रिभवन कौल स्मृति सम्मान - अवधेश कुमार सिन्हा (नोएडा, उत्तर प्रदेश)

मुंशी प्रेमचंद कथा सम्मान- आलोक यात्री (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश)

हरिशंकर परसाई व्यंग्यकार सम्मान- बुलाकी शर्मा

श्रीमती कमलेश प्रशांत स्मृति सम्मान- राजेश कुमार सिंह (राजस्थान)

गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान श्रीयुत राजीव उपाध्याय (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

विष्णु पराडकर गैर हिन्दी साहित्यकार सम्मान- दीपा कृष्णदीप (हैदराबाद, तेलंगाना)

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story