×

Lucknow News: अखिलेश पर बरसे स्वतंत्रदेव, केशव, कहा- सपा शासन में केवल दंगों के कारण जाना जाता था प्रदेश

Lucknow News: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हेलीकॉप्टर मामले पर अखिलेश के बयान को उनकी हताशा बताया। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा (SP) शासन में राज्य केवल दंगों के कारण जाना जाता था।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Deepak Kumar
Published on: 28 Jan 2022 2:40 PM GMT (Updated on: 28 Jan 2022 2:55 PM GMT)
Lucknow News in Hindi
X

Lucknow News: अखिलेश पर एक साथ बरसे स्वतंत्र देव व केशव।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) पर आज भाजपा के एक साथ सरकार और संगठन की तरफ से एक साथ हमला किया गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantradev Singh) ने हेलीकॉप्टर मामले पर अखिलेश के बयान को उनकी हताशा बताया। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि सपा (SP) शासन में राज्य केवल दंगों के कारण जाना जाता था।

सपा नेता अखिलेश यादव को सामने दिख रही हार से हताशा में हैं: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantradev Singh) ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) को सामने दिख रही हार से हताशा में हैं। इसलिए उन्होंने अभी से बहाना बनाना शुरू कर दिया है। वो कभी पत्रकारों तो कभी जनता, कभी पुलिस तो कभी हेलीकॉप्टर वालों पर अपनी कमियों का दोष मढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की नौटंकी अभी चलने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) यहां रोज नए प्रपंचों के प्रदर्शन से काम चलने वाला नहीं है। जनता आपको और आपकी पार्टी की अदूरदर्शिता से भली भांति परिचित है। इसलिए वह आपकी इन हरकतों से अपना इंटरटेनमेंट तो कर सकती है इसे गंभीरता से लेने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जनता साथ न हो तो खीझ इस प्रकार ही निकलती है। पिछले चुनाव में तो परिवार वालों आपकी खीज झेली और बर्दाश्त की थी, अब जनता पर खीझ न उतारें। ऐसी हरकतों से आपको फोटोओप और प्रचार तो मिल सकता है वोट नहीं। इस बार जनता का वोट सपा के गुंडाराज, दंगाराज की वापसी न होने के लिए फिर से पड़ने वाला है और जेलवासियों, बेलवासियों की वापसी नहीं होने वाली है।

सपा शासन में राज्य केवल दंगों के कारण जाना जाता था : केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार (Samajwadi Party Government) में गुंडों, अपराधियों, दंगाइयों से पुलिस के जवान डरते थे। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। यहां तक कि तबके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) खुद अपने चचा आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से डरते थे।

मौर्य ने कहा (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) कि सपा शासन में राज्य केवल दंगों के कारण जाना जाता था। सपा के कार्यकाल में 700 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा की पांच साल की सरकार में यूपी में एक भी दंगा हुआ। आगरा की छावनी विधानसभा (Agra Cantonment Assembly) में यूपी के मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने 2017 के चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दिया था और आगरा की सभी नौ सीटों पर कमल का फूल खिलाया था। वह एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएगी।

डबल इंजन की सरकार ने सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर कानून व्यवस्था को रखा ताकि 24 करोड़ लोगों को सुरक्षा का माहौल दिया जा सके। इसका असर यह है के आज अगर सबसे ज़्यादा कोई भयभीत है तो अपराधी, भ्रष्टाचारी और दंगाई है। अगर कोई निर्भीक तो वह आगरा समेत समूचा उत्तर प्रदेश।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपना देखना अच्छी बात है, लेकिन सपना मुंगेरीलाल सरीखा नहीं होना चाहिए जिसे अखिलेश यादव और उनकी कंपनी देख रही है। उनको लगता है कि सत्ता में उनकी वापसी होगी। सपा का आगरा में खाता नहीं खुलेगा। उत्तर प्रदेश दूर की बात है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कैराना से लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया था, उनको सपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बना दिया है। मौर्य ने कहा कि भाजपा सुशासन और विकास करने वाली पार्टी है। दंगा मुक्त प्रदेश की गारंटी देने वाली पार्टी है। उनके पास बम, तमंचे, और अपराधी हैं, तो हमारे पास उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए सुरक्षा का कवच है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story