×

Lucknow News: कमांड हॉस्पिटल पहुंचे सीएम योगी, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज देने का काम शुरू

Corona Booster Dose: आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज देने का काम शुरू हुआ है। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 10 Jan 2022 6:48 AM GMT
CM Yogi Adityanath
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)  

Corona Booster Dose: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज कमांड अस्पताल (Command Hospital) पहुंचकर कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से से कहा कि वैक्सीनेशन (vaccination) के काम में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने पहली डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

उल्लेखनीय है कि आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स (frontline workers) को प्रीकॉशन डोज (Precaution Dose) देने का काम शुरू हुआ है। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन (Assembly General Election) में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स में रखते हुये उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जायेगी।

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 253 तथा अब तक कुल 16,88,648 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी

प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.42 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,85,40,470 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 53.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,03,64,589 डोज दी जा चुकी है।

15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 15.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,22,428 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,25,415 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 7695 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,46,51,924 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 253 तथा अब तक कुल 16,88,648 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 25,974 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 25,445 लोग होम आइसोलेशन में है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,99,750 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,19,962 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,18,24,119 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.42 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,85,40,470 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 53.28 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,03,64,589 डोज दी जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 21,54,908 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 15.38 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 22,25,19,497 डोजें दी जा चुकी हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story