×

Lucknow News: सीएम योगी ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 488 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Lucknow News:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ रुपये की 488 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 7 Jan 2022 5:29 PM GMT
CM Yogi Aityanath laid the foundation stone for 488 development projects of tourism and culture department
X

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते सीएम योगी आदित्यनाथ।  

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि पर्यटन विकास (tourism development) के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश एक नयी गाथा लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विकास की अनन्त सम्भावनाओं को विस्तार देते हुए पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में पर्यटन (Tourism in Uttar Pradesh) सम्बन्धी परियोजनाओं को तेजी से मूर्त रूप दिया गया है। पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अनेक कार्य किए गए हैं।

सीएम ने 488 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग (tourism and culture department) की 642 करोड़ रुपये की 488 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना, केन्द्रीय योजना, राज्य योजना, जिला योजना एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अन्तर्गत परियोजनाओं का लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना, राज्य योजना एवं जिला योजना के अन्तर्गत परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन परियोजनाओं पर आधारित पुस्तक तथा कैलेण्डर का विमोचन भी किया।

पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए किए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने आजादी के बाद देश में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए। इनमें प्रासाद योजना, स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, स्प्रिचुअल सर्किट सहित अन्य पर्यटन सर्किट के तहत पर्यटन सुविधाएं विकसित किए जाने का कार्य हो रहा है। प

2017 के पूर्व पर्यटकों की संख्या की दृष्टि से तीसरे स्थान पर था उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश पर्यटकों की संख्या की दृष्टि से तीसरे स्थान पर था। आज देश से सर्वाधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश में आते हैं और यह प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना (Chief Minister Tourism Promotion Scheme) के तहत प्रदेश के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में चयनित पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। पर्यटन स्थलों में जनसुविधाओं पर जोर देते हुए उन्हें विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019 को वैश्विक मंच पर सराहना मिली। यह सुव्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता का मानक बना। वर्ष 2013 में आयोजित कुम्भ के तहत 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे, जबकि वर्ष 2019 में इनकी संख्या 25 करोड़ से अधिक हो गई। प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुम्भ के साथ ही अयोध्या में दीपोत्सव, ब्रज में रंगोत्सव एवं कृष्णोत्सव, काशी में देव दीपावली एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया।

पर्यटन विकास की सभी योजनाओं को तेजी से किया जा रहा पूरा

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि पर्यटन विकास की सभी योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही, अयोध्या के पर्यटन सहित समग्र विकास पर कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद (Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad) के तहत मथुरा व वृन्दावन का पर्यटन विकास कराया जा रहा है। श्री अयोध्या धाम, श्री विन्ध्यवासिनी धाम, श्री नैमिषारण्य धाम, श्री शुक्रताल धाम, श्री चित्रकूट धाम, श्री देवीपाटन धाम के पर्यटन विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े लालापुर, गोस्वामी तुलसीदास से सम्बन्धित राजापुर, निषादराज गुह्य से सम्बन्धित श्रृंग्वेरपुर स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के दिव्य और भव्य रूप का लोकार्पण किया जा चुका है। पूरा विश्व श्री काशी विश्वनाथ धाम के इस नये स्वरूप पर आकर्षित है।

अवस्थापनाओं और आधारभूत सुविधाओं में हुई वृद्धि

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी (Union Tourism and Culture Minister G Kishan Reddy) ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत और गौरव के दृष्टिगत पर्यटन योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए गए, जिससे भारत की सभ्यता और संस्कृति सुदृढ़ हुई है। स्वदेश दर्शन और प्रासाद योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कई पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने का कार्य हो रहा है। अवस्थापनाओं और आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुगमता मिली है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story