×

Lucknow News: MP अशोक वाजपेयी ने पूर्व नौकरशाह को दिलाई BJP की सदस्यता, ''उत्तरदायित्व'' एप की हुई लॉन्चिंग

Lucknow News: राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक वाजपेयी ने डॉ. नेह श्रीवास्तव को विधवत भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर डॉक्टर वाजपेयी ने कहा कि नेह श्रीवास्तव का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं, डॉक्टर नेह का एक लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है, जिसका हम सबको लाभ मिलेगा।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 Nov 2021 1:56 PM GMT
Lucknow News: MP अशोक वाजपेयी ने पूर्व नौकरशाह को दिलाई BJP की सदस्यता, उत्तरदायित्व एप की हुई लॉन्चिंग
X

उत्तरदायित्व'' एप को लॉन्च करते हुए MP अशोक वाजपेयी। 

Lucknow News: समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को वह सारी सुख-सुविधा मिलें, जिसका वह अधिकारी है। ऐसा चिंतन हमने संघ में सीखा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सोचा था। आज वही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार कर रही है।" यह बातें डॉक्टर नेह श्रीवास्तव (Neh Srivastava) ने राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

पूर्व नौकरशाह को सांसद अशोक वाजपेयी ने दिलाई सदस्यता

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक वाजपेयी (Rajya Sabha MP Dr. Ashok Bajpai) मौजूद थे। डॉक्टर वाजपेयी ने डॉ. नेह श्रीवास्तव (Neh Srivastava) को विधवत भाजपा की सदस्यता (BJP membership) दिलवाई। इस अवसर पर डॉक्टर वाजपेयी (Rajya Sabha MP Dr. Ashok Bajpai) ने कहा कि नेह श्रीवास्तव का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं, डॉक्टर नेह का एक लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है, जिसका हम सबको लाभ मिलेगा। तो, डॉक्टर नेह (Neh Srivastava) ने कहा कि संघ विचार और सेवा की वह शाखा है, जहां एकात्म मानववाद, अंत्योदय जैसे मानवीय गुण सिखाए जाते हैं, जहां भारत बसता है।

उत्तरदायित्व एप हुआ लॉन्च

उत्तर प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक (Law Minister Brijesh Pathak) ने 'उत्तरदायित्व' एप के लिए डॉ. नेह श्रीवस्तव (Neh Srivastava) को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. नेह श्रीवास्तव (Neh Srivastava) ने बताया कि मोबाइल एप "उत्तरदायित्व" के माध्यम से हर घर के दरवाजे पर मुफ्त शिक्षा, कौशल विकास, और महिलाओं को सशक्तिकरण करने का काम किया जाएगा। यह एप आम जनता को यूपी सरकार को उनके सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराने में सक्षम करेगा। यह छात्रों को सशक्त बनाएगा। बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी सिखाए जाएंगे।

ये है खासियत:-

• 12वीं कक्षा तक के किसी भी छात्र के लिए मुफ्त गणित और विज्ञान की कोचिंग।

• बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार योग्य बनाने के लिए मुफ्त एमएस एक्सेल कोर्स।

• युवाओं को विभिन्न सरकारी परीक्षाओं को पास करने में सक्षम बनाने के लिए मुफ्त मॉक टेस्ट तैयारी पाठ्यक्रम

• युवाओं और महिलाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए फ्री इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स।

शुरू करेंगे भाजपा सदस्यता अभियान

डॉ. नेह श्रीवास्तव (Neh Srivastava) लखनऊ पश्चिम विधानसभा में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बुद्धेश्वर, राजाजीपुरम, चौपटिया और बालागंज मिलाकर 4 ऑफिस खोले हैं। जहां से वह सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे। डॉ. नेह श्रीवास्तव (Neh Srivastava) ने कहा कि राजनीति में उनके आने का मकसद लोगों की सेवा करना एवं परम श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आगे बढ़ाकर भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।" उन्होंने कहा कि सही नीति से राज्य व देश की सेवा करना ही राजनीति है, हम वादे नहीं काम करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story