×

Akhilesh Yadav attacks: भाजपा 'झूठे प्रचार की ट्रेनिंग का अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान', अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Lucknow news: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार की नाक के नीचे ही गोमती रिवर फ्रंट का सौंदर्य बर्बाद हो गया। गोमती की निर्मलता पर जलकुम्भी छा गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 21 Sep 2021 2:54 PM GMT
Akhilesh Yadav
X

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फोटो : Newstrack) 

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे हर क्षेत्र में असफल बताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं 'झूठे प्रचार की ट्रेनिंग का अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान' बन गया है। अखिलेश ने कहा कि साढ़े चार साल की भाजपा सरकार (yogi sarkar ke sade char saal) ने जनहित की एक भी उल्लेखनीय योजना न शुरू की, न ही उसे पूरा किया। समाजवादी सरकार के कामों (works of Samajwadi Government) को ही अपना बताकर समय बिताया और विज्ञापनों में अपनी पीठ ठोकते रहे। लेकिन जनता अब जानना चाहती है कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरों टालरेंस (zero tolerance) की जो बड़ी-बड़ी बातें की थी, उन पर कितना अमल हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाक के नीचे ही गोमती रिवर फ्रंट (Gomti River Front) का सौंदर्य बर्बाद हो गया। गोमती की निर्मलता पर जलकुम्भी छा गई। रबड डैम बह गया, सिंचाई और एलडीए के अफसर सोते रह गए। सरकारी भूखण्डों पर कब्जे की घटनाएं तो रोज ही उजागर हो रही है। मुख्यमंत्री के कथनानुसार दबंग न तो जेल में हैं, न ही प्रदेश छोड़कर गए हैं । बल्कि वे भाजपा की छत्रछाया में राजधानी में ही अपनी दबंगई दिखा रहे है और सरेआम हत्या, लूट, मारपीट कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में अपराधों की वृद्धि अन्य प्रदेशों से ज्यादा

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री शायद जानबूझकर अनजान बने रहना चाहते हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Record Bureau) ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि उत्तर प्रदेश में अपराधों की वृद्धि अन्य प्रदेशों से ज्यादा है। अधिकारिक रिकार्ड के अनुसार जातीय दंगों में 50 प्रतिशत वृद्धि हुई है । जबकि परस्पर ग्रुपों में आपसी विद्वेष उकसाने के 70 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। अपराधों की बाढ़ के पीछे सीधे अपराधियों को सत्ता संरक्षण ही है।

हाथरस की बेटी के साथ हुए अन्याय

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) के राज में नारी पर अत्याचार और उत्पीड़न की प्रतीक 'हाथरस की बेटी' (Hathras ki Beti) के साथ हुए अन्याय का एक साल पूरा हो गया पर न्याय अभी तक नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में बेटी, बहन, मां, बहू अपने को असुरक्षित और अपमानित महसूस करती हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भाजपा सरकार की बदइंतजामी के बीच हाथों में अपने दम तोड़ते हुए बच्चों को लिए दरबदर ठोकरे खाने को मजबूर किए गए लाचार और बेबस अभिभावक मुख्यमंत्री के झूठ 'ऑल इज वेल' को कैसे पचा सकेंगे। चारों ओर मंहगाई, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से हाहाकार मचा हुआ है। जनता ही इंसाफ करेगी और भाजपा को साफ करेगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story