×

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 56 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार 27 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची सार्वजनिक की। इसी के मद्देनजर कुल 56 और प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई है। इस सूची में गोरखपुर, बाराबंकी, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ सहित तमाम अन्य जिलों की विधानसभा सीटें शामिल है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Deepak Kumar
Published on: 27 Jan 2022 10:36 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2022 11:46 AM GMT)
UP Election 2022
X

समाजवादी पार्टी के झंडे की तस्वीर 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल मतदाताओं का रुझान अपनी और आकर्षित करने में लगे हैं। इसी के अनुरूप चुनावों की तारीख नजदीक आते हैं सभी दल अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर रहे हैं। कई मंत्रणा और चर्चाओं के बाद राजनीतिक दल किस्तों में उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गुरुवार 27 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची सार्वजनिक की। इसी के मद्देनजर कुल 56 और प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई है। इस सूची में गोरखपुर, बाराबंकी, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ सहित तमाम अन्य जिलों की विधानसभा सीटें शामिल है।

निम्न सूची जिलेवार

  • समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) द्वारा जारी सूची के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri district) की धौरहरा सीट से वरुण चौधरी और मोहम्मदी सीट से दाउद अहमद को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • हरदोई जिले (Hardoi District) की सवाइजपुर सीट से पदम राज सिंह 'पम्मू' और बालामऊ (एससी आरक्षित) सीट से रामबली वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • अमेठी जिले (Amethi District) की तिलोई विधानसभा सीट से नईम गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) की बाबागंज (एससी आरक्षित) सीट से गिरिजेश को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • कौशांबी जिले (Kaushambi District) की चायल विधानसभा सीट से पूजा पाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • इलाहाबाद जिले (Allahabad District) की फूलपुर विधानसभा सीट से मुर्तजा सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित किया गया है
  • बाराबंकी जिले (Barabanki District) की कुर्सी विधानसभा सीट से राकेश वर्मा, रामनगर विधानसभा सीट (Ramnagar assembly seat) से फरीद महफूज किदवई, बाराबंकी सदर विधानसभा सीट (Barabanki Sadar Assembly seat) से धर्मराज सिंह यादव, और दरियाबाद विधानसभा सीट (Dariyabad assembly seat) से अरविंद सिंह गोप उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • फैजाबाद जिले (Faizabad District) की गोसाईगंज विधानसभा सीट से अभय सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • अंबेडकर नगर जिले (ambedkar nagar district) की कटेहरी विधानसभा सीट से लालजी वर्मा, आलापुर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से त्रिभुवन दत्त, जलालपुर विधानसभा सीट से राकेश पांडेय और अकबरपुर विधानसभा सीट से रामअचल राजभर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • बहराइच जिले (Bahraich District) की महसी विधानसभा सीट से केके ओझा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • बलरामपुर जिले (Balrampur District) की गैसड़ी विधानसभा सीट से एसपी यादव और बलरामपुर सदर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से जगराम पासवान को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar District) की कपिलवस्तु (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से विजय कुमार, इटवा विधानसभा सीट से माता प्रसाद पांडे और डुमरियागंज विधानसभा सीट से सईदा खातून को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • बस्ती जिले (Basti district) की कप्तानगंज विधानसभा सीट से अतुल चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) की कैंपियरगंज विधानसभा सीट से काजल निषाद, पिपराइच विधानसभा सीट से अमरेंद्र निषाद, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से विजय बहादुर, सहजनवाँ विधानसभा सीट से यशपाल रावत, खजनी (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से श्रीमती रूपवती, बांसगांव (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से संजय कुमार और चिल्लूपार विधानसभा सीट से विनय तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • देवरिया जिले (Deoria District) की पथरदेवा विधानसभा सीट से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, रामपुरकारखाना विधानसभा सीट से गजाला लारी और भाटपाररानी विधानसभा सीट से आशुतोष उपाध्याय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • आजमगढ़ जिले (Azamgarh District) की अतरौलिया विधानसभा सीट से संग्राम सिंह यादव, गोपालपुर विधानसभा सीट से नफीस अहमद, आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट से दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद विधानसभा सीट से आलमबदी, फूलपुरपवई विधानसभा सीट से रामाकांत यादव, दीदारगंज विधानसभा सीट से कमलाकांत राजभर और लालगंज (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से बेचई सरोज को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • मऊ जिले (Mau District) की घोसी विधानसभा सीट से दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • बलिया जिले (Ballia District) की सिकंदरपुर विधानसभा सीट से जियाउद्दीन रिजवी, फेफना विधानसभा सीट से संग्राम सिंह और बांसडीह विधानसभा सीट से रामगोविंद चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा सीट से बाबा दुबे, शाहगंज विधानसभा सीट से शैलेंद्र यादव 'ललई', मलहनी विधानसभा सीट से लकी यादव और केराकत (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से तूफानी सरोज को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • गाजीपुर जिले (Ghazipur District) की जंगीपुर विधानसभा सीट से वीरेंद्र यादव और जमानिया विधानसभा सीट से ओमप्रकाश सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • चंदौली जिले की सकलडीह विधानसभा सीट से प्रभुनाथ सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • भदोही जिले की भदोही सदर विधानसभा सीट से जाहिद बेग को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
  • सोनभद्र जिले (Sonbhadra district) की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से अविनाश कुशवाहा, ओबरा विधानसभा सीट से सुनील सिंह गौड़ और दुद्धी (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से विजय सिंह गौड़ उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसी अनुसार समाजवादी पार्टी ने कुल 23 ज़िलों के 56 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story