×

Lucknow News: छह यात्राएं जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी- स्वतंत्र देव सिंह

Lucknow News: लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 6 प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकाले जाने का निर्णय लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 30 Nov 2021 6:04 PM GMT
Swatantra Dev Singh
X

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह: photo - social media

Lucknow News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार (Yogi Government) के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार (Yogi Government) के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर 6 यात्राएं निकालने जा रही है। विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। कहा कि 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की (BJP State President Swatantra Dev Singh) अध्यक्षता में हुई बैठक में 6 प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकाले जाने का निर्णय लिया गया। यात्राएं प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रो से होते हुए गुजरेंगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story