×

Lucknow News: योगी सरकार की योजना, प्रदेश के सभी मण्डलों में सेफ सिटी परियोजना के विस्तार की तैयारी

Lucknow news in hindi: सेफ सिटी परियोजना के विस्तार की तैयारी में योगी आदित्यनाथ की सरकार

Shreedhar Agnihotri
Published on: 26 Oct 2021 4:33 PM GMT
Avnish Kumar Awasthi
X

अवनीश अवस्थी की फाइल तस्वीर (फोटो- न्यूजट्रैक)

Lucknow news in hindi today: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था (UP Me Law and order) और चुस्त दुरुस्त बनायें रखने प्रदेश की योगी सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने नीति पर अमल कर रही है। इसके लिए बजट में बढ़ोत्तरी भी की गई है। आगामी वित्तीय वर्ष-2022-23 में प्रस्तावित व्यय के विश्लेषण एवं औचित्य पर गृह विभाग में आज सम्पन्न उच्चस्तरीय बैठक में गहन मंथन एवं विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Kumar Awasthi) ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रमों को भी इसमें प्राथमिकता दी गयी है । प्रदेश के सभी मण्डलों में सेफ सिटी परियोजना का विस्तार करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दिये जाने के कारण निर्माण कार्यो के बजट में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। निर्माण कार्यो के मद में वर्ष 2017-18 में जहां 708.62 करोड़ रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया था, वह वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2968.74 करोड़ रूपये हो गया।

प्रदेश में सरकार के कार्यकाल में लगभग एक लाख 43 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की नयी भर्ती की गयी है, जिसके कारण वेतन व भत्तों के मद में भी इसी के अनुपात में वृद्धि हुई है। वर्ष 2017-18 में वेतन के मद में जहां यह धनराशि 13560.8 करोड़ रूपये थी, वह 2021-22 में बढ़कर 23156.6 करोड़ रूपये हो गयी है।उन्होंने बताया आगामी वित्तीय वर्ष-2022-23 में पुलिस विभाग के अन्तर्गत 41236 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि का व्यय प्रस्तावित किया गया है, जो वर्ष-2021-22 के सापेक्ष 36.97 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के कुल बजट में लगभग दो गुनी वृद्धि हुई है। वर्ष 2017-18 में जहां कुल बजट की धनराशि 16239.92 करोड़ रूपये था, वह बढ़कर 2021-22 में 30105.98 करोड़ रूपये हो गयी। साथ ही प्रदेश में नवनिर्मित होने वाले यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइंसेज लखनऊ'' की शीघ्र स्थापना को गति प्रदान के साथ-साथ एसटीएफ, एटीएस एवं अभिसूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया गया है। यूपी 112 को भी और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाया जायेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story