×

Lucknow News: राजधानी पुलिस ने दो असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार, अवैध असलहे हुए बरामद

Lucknow News: विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को ही अवैध असलहों की यह एक छोटी खेप देने के लिये आये थे।

Sandeep Mishra
Written By Sandeep MishraPublished By Monika
Published on: 26 Nov 2021 11:41 AM GMT
aslaha taskar
X

असलहा तस्कर गिरफ्तार (फोटो : सोशल मीडिया )

Lucknow News: आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से अब एक बार फिर असलहा तस्करों (aslaha taskar) ने राजधानी लखनऊ (lucknow) की तरफ रुख किया है। राजधानी की थाना ठाकुरगंज पुलिस (Thakurganj Police) ने दो असलाह तस्करों को गिरफ्तार (taskar giraftar) किया है। हालाँकि इन असलहा तस्करों से असलहों की बहुत बड़ी खेप तो पुलिस को बरामद नहीं हो सकी है कि लेकिन इन असलहा तस्करों ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि वे विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election ) में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को ही अवैध असलहों की यह एक छोटी खेप देने के लिये आये थे। गिरफ्तार असलहा तस्करों के पास से पुलिस ने 315 बोर के चार तंमचे, एक 32 बोर की रिवाल्वर बरामद की है।

डीसीपी वेस्ट सोमेन वर्मा व एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया है कि ये गिरफ्तार असलहा तस्कर बिहार (Bihar) व मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से अवैध असलहों को लाकर लखनऊ व आसपास के जनपदों में बेचा करते हैं। पुलिस के दोनो अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिये अब असलहा तस्कर सक्रिय भूमिका में राजधानी व आसपास के जनपदों में अवैध असलहों को की सप्लाई के लिये आएंगे। जिस पर राजधानी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांति से सम्पन्न करवाने के लिये पुलिस की रणनीति का यह भी एक हिस्सा है। ऐसे असलहा तस्करों पर राजधानी लखनऊ की पुलिस अपने खास दृष्टि रख रही है।

असमाजिक तत्वों के भी नाम पता किये गए

पूलिस अधिकारियों ने बताया कि इन असलहा तस्करों से की गई पूछताछ में उन असमाजिक तत्वों के भी नाम पता कर लिए गए जिन्हें ये लोग असलहा सप्लाई करने आये थे। पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। राजधानी लखनऊ के कमिश्नर डीके ठाकुर ने दोनो असलाह तस्करों को गिरफ्तार करने वाली थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम को बधाई दी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story