SGPGI में दिव्यांग बेचेंगे पैक्ड फूड: निदेशक आरके धीमन ने गुमटी का किया उद्घाटन, भारत में 2.67 करोड़ लोग हैं दिव्यांग

SGPGI में दिव्यांग बेचेंगे पैक्ड फूड: शुक्रवार को SGPGI में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के पीएमएसवाई (PMSSY) ब्लाक के निकट एक गुमटी (Kiosk) का उद्घाटन किया गया।

Shashwat Mishra
Published on: 3 Dec 2021 7:48 PM GMT
SGPGI में दिव्यांग बेचेंगे पैक्ड फूड: निदेशक आरके धीमन ने गुमटी का किया उद्घाटन, भारत में 2.67 करोड़ लोग हैं दिव्यांग
X

Lucknow News: "इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अपने आपको साबित किया है। वे किसे से कम नहीं, यह हाल ही के ओलंपिक खेलों के परिणाम से परिलक्षित हुआ है। इस दिशा में उनके कल्याण हेतु संस्थान द्वारा और भी प्रयास किये जायेंगे।" यह बातें राजधानी के रायबरेली रोड़ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के निदेशक डॉ. आरके धीमन (Dr. RK Dhiman, Director, SGPGI) ने कही।

दिव्यांगजनों द्वारा चलाई जाएगी गुमटी

शुक्रवार को संस्थान में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के पीएमएसवाई (PMSSY) ब्लाक के निकट एक गुमटी (Kiosk) का उद्घाटन किया गया। जिसे दिव्यांगजनों द्वारा संचालित किया जायेगा। इस गुमटी में दिव्यांगजनों द्वारा बनाये गये हस्तशिल्प उत्पाद व बेकरी के पैक्ड खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जायेगा।



भारत में 2.67 करोड़ लोग दिव्यांग

आईआईटी रूड़की के पूर्व विद्यार्थी विकास गुप्ता द्वारा स्थापित 'दिव्यांग: एक उम्मीद' संस्था के द्वारा यह प्रयास किया गया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडा जाये व उनके लिए रोज़गार व उद्यम के नये अवसर प्रदान किये जायें। बता दें कि, भारत में लगभग 2.67 करोड़ लोग दिव्यांगों की श्रेणी में आते हैं, जिनमें से 1.5 करोड़ पुरूष व 1.18 करोड़ महिलायें हैं। यह आंकड़ा सम्पूर्ण जनसंख्या का 2.21 प्रतिशत है।


इस श्रेणीं में वे सभी लोग आते हैं, जो किसी न किसी प्रकार की दृश्य, श्रवण, वाचन व्याधियों और किसी भी प्रकार की मानसिक अक्षमता से पीड़ित हैं। भारतीय संविधान में दिव्यांग जनों के अधिकारों के संरक्षण व उनके कल्याण हेतु नीति निर्धारित की गई है।


इस अवसर पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो गौरव अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो वीके पालीवाल, डॉ. सुशील गुप्ता व डॉ. नारायण प्रसाद भी उपस्थित थे। इस उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश हर्षवर्धन के द्वारा किया गया।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story