×

UP Election 2022: भाजपा करेगी अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन, मौर्य पाठक और कौशल समेत कई दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब एक और बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी सांगठनिक स्तर पर बंटे सभी छह क्षेत्रों में अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन करेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Dec 2021 2:38 PM GMT
UP Election 2022: भाजपा करेगी अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन, मौर्य पाठक और कौशल समेत कई दिग्गज संभालेंगे मोर्चा
X

UP Election 2022 News: विधानसभा चुनाव ( UP Assembly elections 2022) के पहले विभिन प्रकार के कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा (Bhartiya Janta Party) अब एक और बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी सांगठनिक स्तर पर बंटे सभी छह क्षेत्रों में अनुसूचित वर्ग (scheduled class) के युवा उद्यमियों, व्यापारियों, नौकरशाहों, लेखकों, सेवानिवृत्त अधिकारियों, सामाजिक संगठनों आदि जैसे प्रबुद्ध लोगों से सामाजिक संवाद करेगी। इसके लिए सभी क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम होंगे।

बुधवार को लखनऊ (Lucknow) में प्रदेश कार्यालय पर अवध क्षेत्र का सामाजिक संवाद कार्यक्रम (social interaction program) होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) व केंद्रीय शहरी एवं आवासन राज्य मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) प्रतिभाग करेंगे।

इन शहरों में बीजेपी के ये नेता करेंगे संवाद

प्रदेश मंत्री अर्चना (State Minister Archana) ने बताया कि 9 दिसंबर को कानपुर व आगरा में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) व कानपुर में विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक (Law and Justice Minister Brajesh Pathak) सहभागिता करेंगे। 10 दिसंबर को गोरखपुर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, 11 दिसंबर को वाराणसी में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और 12 दिसंबर को मेरठ में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की जाएगी

भाजपा की प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने बताया कि सामाजिक संवाद राष्ट्रवादी युवाओं और पेशेवरों की समाज के विभिन्न वर्गों विशेष रूप से अनुसूचित वर्ग को जोड़ने की मुहिम है। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की गरीब एवं जनकल्याणकारी नीतियों उनके सफल क्रियान्वयन तथा उसके परिणाम स्वरूप हुए बदलाव पर सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की जाएगी। हमने सभी छह क्षेत्रों में इसके लिए कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई हुई है। जहां समाज इन वर्गों के प्रमुख लोगों के बीच हम अपनी बात रखेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story