×

Lucknow Me Zika Virus: बढ़ रहा ज़ीका वायरस का प्रकोप, शुक्रवार को मिला एक मरीज़, 106 व्यक्तियों के लिए गए सैम्पल

Lucknow Me Zika Virus:राजधानी के लाल कुआं क्षेत्र में एक ज़ीका वायरस रोगी की पुष्टि केजीएमयू द्वारा की गई। उत्तर प्रदेश के कानपुर और उन्नाव जिले में ज़ीका वायरस के मरीज़ मिले हैं।

Shashwat Mishra
Published on: 12 Nov 2021 6:46 PM GMT
Lucknow Me Zika Virus: Rising Zika virus outbreak, one patient found on Friday, samples taken for 106 persons
X

लखनऊ में ज़ीका वायरस का खतरा बढ़ा: फोटो- सोशल मीडिया 

Lucknow Me Zika Virus: शुक्रवार को राजधानी के लाल कुआं क्षेत्र में एक ज़ीका वायरस (Zika Virus in Lucknow) रोगी की पुष्टि केजीएमयू द्वारा की गई। गुरुवार को भी लखनऊ में दो संक्रमित मिले थे। जिससे अब लखनऊ में ज़ीका वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या तीन हो गई। गौरतलब है कि, देश के तीन राज्यों सहित उत्तर प्रदेश के कानपुर और उन्नाव जिले में ज़ीका वायरस के मरीज़ मिले हैं।

एन्टीलार्वा व फॉगिंग का हुआ छिड़काव

ज़ीका वायरस का मामला मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज अग्रवाल (CMO Dr Manoj Agarwal) द्वारा नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेडक्रास के अधीक्षक को निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद रेडक्रॉस अधीक्षक डॉक्टर रितेश द्विवेदी ने नगर मलेरिया इकाई एवं नगर निगम के सहयोग से एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का कार्य संपादित कराया। इसके अलावा अपनी टीम के माध्यम से लक्षण युक्त व्यक्तियों को दवा वितरण का कार्य किया। साथ ही, क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई।

106 व्यक्तियों के लिये गए सैम्पल

संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉक्टर के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमित एरिया में टीमें बनाकर घर-घर सर्वे किया गया। 106 सैम्पल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए। 400 मीटर का दायरा बनाकर सैम्पलिंग का कार्य किया गया है। साथ ही, मरीज़ों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। इसके अलावा एंटीलार्वा व फॉगिंग का छिड़काव हुआ।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story