×

चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने संगठन और सरकार के साथ पहली बैठक की, गुरुवार को बनेगी चुनावी रणनीति

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि परिचयात्मक बैठक थी। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अभियानों के बारे में चर्चा हुई ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 22 Sep 2021 5:49 PM GMT
Election in-charge Dharmendra Pradhan
X

चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP ELection 2022) को लेकर नवनियुक्त चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने आज प्रारम्भिक बैठक (preliminary meeting) के दौरान प्रदेश के सांगठनिक हालातों का जायजा लेने के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक हालातों को लेकर पदाधिकारियों से राय मशविरा किया । इस दौरान उन्होंने केंद्रीय हाई कमान की भावी रणनीति भी पदाधिकारियों के साथ साझा की। इस बैठक में संगठन और सरकार के लोग शामिल हुए।

बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि परिचयात्मक बैठक थी। बैठक में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अभियानों के बारे में चर्चा हुई । साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में भी प्रारम्भिक चर्चा हुई। गुरूवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह साढ़े दस बजे से बैठक आहूत की गई है , जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसमें आगामी कार्ययोजना व कार्यक्रमों सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर रणनीति तय की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सहित सभी सह प्रभारियों व सह चुनाव प्रभारियों का अंग वस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार सायं पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। पाटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान विशेष रूप से उपस्थित थे ।

इन सभी ने दर्ज की अपनी उपस्थिति

बैठक में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश के सभी चुनाव सहप्रभारी केन्द्र सरकार में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रियों के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट व राज्यमंत्रियो सहित प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर , प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय पर आज संपन्न हुई बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सरोज पाण्डेय (सांसद राज्यसभा), केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सांसद राज्यसभा), क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (पश्चिम क्षेत्र) संजय भाटिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (कानपुर क्षेत्र) सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (गोरखपुर) अरविन्द मेनन, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (ब्रज) संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (अवध) सत्याकुमार, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (काशी) सुनील ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित थे ।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story