×

UP Election 2022: बीजेपी के लिए वोट मांगने निकलीं सोनम किन्नर, सभी 75 जिलों में जाएगी रथ यात्रा

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रथयात्रा लेकर निकली।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 Jan 2022 9:41 AM GMT
Uttar Pradesh Kinnar Welfare Board Vice President Sonam Kinnar extracted Rath Yatra in 75 districts to seek votes for BJP
X

किन्नर बोर्ड की ओर से निकाली रथ यात्रा। 

UP Election 2022 News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए किन्नर बोर्ड (kinnar board) भी अब सभी 75 जिलों में प्रचार करेगा योगी सरकार (Yogi Governmnet) और मोदी सरकार (Modi Government) की उपलब्धियों को अपने समाज के बीच लेकर जाएगा और उन्हें ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के पक्ष में जोड़ने की कोशिश भी करेगा।

उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड (Uttar Pradesh Kinnar Kalyan Board) की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर (Vice President Sonam Kinnar) आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय(State Office of Bharatiya Janata Party) से रथयात्रा (Rath Yatra) लेकर निकली। यह यात्रा पूर्व सभी 75 जिलों में जाएगी और वह अपने समाज के लोगों से मुलाकात कर उनके लिए किए गए कार्यों और बीजेपी की उपलब्धियों को भी बताएंगी।


बता दे पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोनम किन्नर (Vice President Sonam Kinnar) को किन्नर कल्याण बोर्ड (Uttar Pradesh Kinnar Kalyan Board) का उपाध्यक्ष बनाया था और अब वह बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए सभी जिलों में रथ यात्रा लेकर जाएंगी।


सपा ने पायल किन्नर को दी है जिम्मेदारी

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 12 दिसंबर 2021 को अपनी पार्टी की ओर से पायल किन्नर को सपा किन्नर सभा (sp kinnar sabha) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पायल किन्नर और सोनम किन्नर में बीच 36 का आंकड़ा है। पायल सोनम को बाहरी बताती हैं।


उनका दावा है की अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने उनसे वादा किया है कि सपा की सरकार बनने पर उन्हें एमएलसी और मंत्री बनाएंगे। वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को मजबूत करने के लिए अपने समाज के लोगों से मिल रही हैं और साइकिल को वोट देने की अपील कर रहे हैं।


वहीं, सोनम किन्नर (Vice President Sonam Kinnar) का कहना है योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath Government) ने उन्हें सम्मान दिया है और वह उस सम्मान को वापस करने के लिए अब जनता के बीच आ रही है और बीजेपी को वोट देने की अपील कर रही हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story