×

कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने KGMU Goonj App किया लांच, डॉ. विनोद जैन बोले- 'जनता को मिलेगी प्रामाणिक जानकारी'

Lucknow News: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जन. (डॉ.) बिपिन पुरी द्वारा KGMU Goonj 89.6 रेडियो स्टेशन का मोबाइल एप लॉन्च किया गया।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 12 March 2022 1:35 PM GMT
Lucknow News KGMU Vice Chancellor Dr Bipin Puri launched KGMU Goonj App
X

कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने केजीएमयू गूंज एप किया लांच। 

Lucknow News: राजधानी के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के कुलपति ले. जन. (डॉ.) बिपिन पुरी द्वारा केजीएमयू गूंज 89.6 (KGMU Goonj 89.6 MHz) रेडियो स्टेशन का मोबाइल एप लॉन्च किया गया। शनिवार को रखे गए इस कार्यक्रम में कुलपति मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं प्रोफेसर ऑफ सर्जरी डॉ. विनोद जैन (Professor of Surgery Dr. Vinod Jain) के साथ उनकी समस्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि रेडियो प्रारम्भ होने के एक माह के अन्दर ही केजीएमयू गूंज रेडियो (KGMU Goong radio) का एप शुरु हो गया है।

जनता को मिलेंगी प्रामाणिक जानकारी

कुलपति डॉ. बिपिन पुरी (Vice Chancellor Dr. Bipin Puri) ने कहा कि यह अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज के युग में डिजिटलाइजेशन की शक्ति के महत्व को बताते हुए कहा कि इस एप के माध्यम से जनता के बीच उनकी सुविधा के अनुसार ही प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने के.जी.एम.यू. गूंज रेडियो स्टेशन (KGMU Goong radio) की स्थापना को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह चिकित्सा विश्वविद्यालय, प्रत्येक माध्यम से समाज की सेवा के लिए कटिबद्ध है। साथ में ये कहा कि इसकी निरन्तरता भी अत्यन्त आवश्यक है। के.जी.एम.यू. गूंज टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रारम्भिक उत्साह सदैव बना रहना चाहिए।


विशेषज्ञों के वीडियो में देखे जा सकेंगे

के.जी.एम.यू. गूंज के अधिशासी अधिकारी डॉ. विनोद जैन (Executive Officer Dr. Vinod Jain) ने एप के उपयोग एवं उसमें निहित जानकारी को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह के.जी.एम.यू. गूंज एप Android और iOS दोनों मोबाइल पर Google Play Store एवं APP Store पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप द्वारा रेडियो का सजीव प्रसारण विश्व के किसी भी कोने में सुना जा सकेगा। इसके साथ ही इस एप में के.जी.एम.यू. के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ के.जी. एम.यू. गूंज रेडियो स्टेशन की अवधारणा का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। एप में दी गई सुविधा के माध्यम से अन्य डिजिटल प्लेटफार्म यू-ट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर पहुंचा जा सकता है। डॉ. विनोद जैन ने बताया कि एप में निहित यू-ट्यूब बटन द्वारा विशेषज्ञों के वीडियों को कभी भी, किसी भी समय सुना जा सकता है।

रेडियो से सूचनाओं का होगा प्रसार

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० एस. एन. संखवार ने संबोधित करते हुए बताया कि के.जी.एम.यू. गूंज रेडियो के प्रचार एवं इसके द्वारा दी गई जानकारी के प्रसार हेतु चिकित्सालय स्तर से प्रयास किये जा रहे हैं। जनहित के लिए समय-समय पर रेडियो के द्वारा दी गई जानकारी की घोषणा भी की जा रही है।


इन लोगों को मिलेगा लाभ

चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव (Chief Proctor Dr. Kshitij Srivastava) ने के.जी.एम.यू. गूंज रेडियो की स्थापना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से रोगी, परिजन, छात्र, शिक्षक एवं अन्य लोग लाभान्वित होते रहेगें। डॉ. समीर मिश्रा ने समारोह में आये समस्त गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल संचालन सुरभि तिवारी एवं संयोजन प्रोग्रामिंग हेड विनय सक्सेना और स्टेशन मैनेजर शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया। इसके अलावा, राघवेन्द्र कुमार एवं फरहान के द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान की गई।


इस समारोह में मुख्य रूप में प्रति कुलपति डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. रिचा खन्ना, डॉ ज्योति चोपड़ा, डॉ. डी. हिमांशु, डॉ. अनिल निश्चल, डॉ. शैलेन्द्र सक्सेना, डॉ. राकेश चक, डॉ. दिव्या मल्होत्रा, वित्त अधिकारी विनय कुमार राय, वित्त लेखाधिकारी प्रियंका द्विवेदी, के.जी.एम.यू. गूंज की पूरी टीम आदि समेत पैरामेडिकल के शिक्षक उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story