×

Lucknow News: ACS रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल की हुई मौत, लोहिया संस्थान में चल रहा था इलाज

राजधानी के गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती निजी सचिव विशम्भर दयाल की मौत हो गई है।

Shashwat Mishra
Published on: 3 Sep 2021 9:32 AM GMT
Vishambhar Dayal
X

Lucknow News: राजधानी के गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती निजी सचिव विशम्भर दयाल की मौत हो गई है। उन्हें सोमवार (30 अगस्त) को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर उनका इलाज जारी था, लेकिन शुक्रवार की दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि, सचिवालय के आठवें तल पर नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल ने ख़ुद को गोली मारी थी। साथ ही, उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें उन्होंने अपनी बहन के ससुरालजनों को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

चार घण्टे चला था ऑपरेशन

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता श्रीकेश सिंह ने बताया कि 'संस्थान के चिकित्सकों द्वारा उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया था। ऑपरेशन के लिए एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें न्यूरोसर्जरी, निश्चेतना, सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के चिकित्सक शामिल किए गए थे। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनके सिर में लगी गोली को निकाला गया, जिसके बाद उन्हें संस्था के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। मग़र, आज उनकी मृत्यु हो गई।


मामले की जांच आईजी रेंज के पास

बापू भवन के आठवें तल पर खुद को गोली मारने वाले सीनियर आईएएस रजनीश दुबे के निजी सचिव के मामले की जांच आईजी रेंज लखनऊ कर रहे हैं। बता दें कि, पुलिस को तलाशी के दौरान हाथ से लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उन्नाव के औरास थाने में विशंभर दयाल की बहन के ससुराल वालों से चल रहे विवाद और दर्ज मुकदमे के कारण तनाव का जिक्र किया गया है। सुसाइड नोट में बहन के ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का भी जिक्र है।

बेहद शांत स्वभाव के थे निजी सचिव

अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव बेहद शांत स्वभाव के थे। ऐसा उन लोगों का कहना है, जो पिछले कई माह से उनके साथ काम कर रहे थे। उनके सहपाठी व स्वयं अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इतने शांत रहने वाले विशम्भर दयाल ने अचानक से यह कदम कैसे उठा लिया?

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story