×

Lucknow News: सपा कार्यकर्ताओं में नगर निगम का किया घेराव, नगर आयुक्त के कार्यालय में लगाया ताला

Lucknow News: लखनऊ में डायरिया से हुई मौतों और बीमारी से 200 से अधिक लोगों के ग्रसित होने पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में लखनऊ नगर निगम का घेराव किया।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Shreya
Published on: 12 Aug 2021 12:43 PM GMT (Updated on: 12 Aug 2021 12:45 PM GMT)
Lucknow News: सपा कार्यकर्ताओं में नगर निगम का किया घेराव, नगर आयुक्त के कार्यालय में लगाया ताला
X

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बालू अड्डे में दो बच्चों की हुई मौत व दो सौ से अधिक लोगों के डायरिया (Diarrhoea) के चपेट में आने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियाँ भी अब इस मुद्दे को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। इसी मामले को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में लखनऊ नगर निगम का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और नगर निगम में घुस गए और नारेबाज़ी करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त के कार्यालय में ताला लगा दिया। कार्यकर्ताओं की माँग थी कि डायरिया के चपेट में आने से मरने वाले लोगों को सरकार 5 लाख का मुआवज़ा दे।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

लगातार प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता सड़क पार आ गए और सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे जिसपर पुलिस और कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गयी। मामला बढ़ने पर पुलिस को पीएसी बुलानी पड़ी जिसने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को ज़बरदस्ती नगर निगम कार्यालय में भेज दिया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पर भी ताला लगाने का प्रयास किया जिसपर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

यहां देखें फोटोज-

प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

सपा कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

नगर आयुक्त के कार्यालय में ताला लगाते कार्यकर्ता (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story