×

Lucknow News: आजादी के बलिदानी वीरों को सम्मान देगा संघ, 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम

Lucknow News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के सह प्रान्त कार्यवाहक संजय ने विश्व संवाद केंद्र (Vishva Samwad Kendra) में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आगामी 19 नवंबर से 16 दिसंबर एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्रांतिकारियों का सम्मान किया जायेगा।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 8 Nov 2021 2:50 PM GMT
Lucknow: Sangh will honor the martyrs of freedom, the program will run from November 19 to December 16
X

 लखनऊ: प्रेस कांफ्रेंस करते सह प्रान्त कार्यवाहक संजय

Lucknow News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के सह प्रान्त कार्यवाहक संजय ने आज (सोमवार) को विश्व संवाद केंद्र (Vishva Samwad Kendra) में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने अवध प्रान्त के साथ ही पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

संजय ने बताया कि आगामी 19 नवंबर (महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन) (Maharani Laxmibai's Birthday)से 16 दिसंबर (1971 के विजय दिवस तक) (Vijay Divas) एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारे देश के ऐसे तमाम क्रांतिकारी हैं जो गांवों और जिला स्तर पर आजादी के लिए संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दे दिया, लेकिन वह इतिहासकारों की नजर में नहीं आ पाए। अब संघ उनके जीवन पर प्रकाश डालेगा और ऐसे तमाम क्रांतिकारियों पर एक किताब भी प्रकाशित करेगा।

क्रांतिकारियों को मिलेगा सम्मान

इस कार्यक्रम का मकसद ऐसे उन तमाम क्रांतिकारियों को जहां सम्मान मिलेगा वहीं लोग भी इनके जीवन के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए गांव स्तर से लेकर स्कूल, कॉलेजों में प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वन्देमातरम गायन(Vande Matarm), तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra), नुक्कड नाटक के द्वारा समाज को बलिदानी वीरों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही गुरू तेगबहादुर के प्रकाश के 400 वर्ष पूरे होने पर उनके बलिदान को लेकर समाज में स्वयंसेवक बड़े कार्यक्रम व वैचारिक गोष्ठियों का आयोजन करेगा।

सह प्रान्त कार्यवाह संजय ने बताया कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना (Establishment of Rashtriya Swayamsevak Sangh) नागपुर में हुई थी। 2025 में संघ के 100 साल पूरे हो जाएंगे। अपनी शताब्दी महोत्सव के अवसर पर संघ परिवार एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका प्लान तैयार किया गया है। इसके मुताबिक संघ परिवार हर गांव तक अपनी पहुंच बढ़ाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्राम पंचायतों में भी अपनी शाखा और पहुंच बढ़ाएगा

उन्होंने बताया कि अवध प्रान्त में 1819 न्याय पंचायत हैं, जिनमें 1065 न्याय पंचायतों में शाखा लगती है, 765 न्याय पंचायतों में अभी शाखा का आयोजन नहीं किया जाता है। अब संघ अवध समेत देशभर के उन तमाम ग्राम पंचायतों में अपनी शाखा और पहुंच बढ़ाएगा। जहां उनकी पकड़ कमजोर है। इसके लिए 2023 तक एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 2023 तक संघ ऐसे तमाम ग्राम पंचायतों तक अपने स्वयंसेवकों के जरिए अपनी सेना तैयार कर लेगा।

वहीं 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक धारवाड कर्नाटक में बैठक के बारे में अवध के सह प्रान्त कार्यवाह संजय ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया गया है। संघ वहां न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी लड़ते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में भी हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, फेक न्यूज के जरिए साम्प्रदायिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की गई है। ये हिंदू समाज के निर्मूलन का योजनाबद्ध प्रयास था। उन्होंने बांग्लादेश में हो रही ऐसी घटना की निंदा करते हुए कहा कि वहां हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही क्रूर हिंसा ये दर्शाता है कि बांग्लादेश इस्लामीकरण के जिहादी संगठनों के षडयन्त्र में फंसता जा रहा है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story