×

Lucknow News Today: तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ, डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा- स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा

Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने आज तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया है।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Chitra Singh
Published on: 14 Aug 2021 6:53 AM GMT
Tiranga Yatra
X

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते दिनेश शर्मा (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी न्यूज ट्रैक)

Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने आज तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया है। इस मौक़े पर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भारत माता की फोटो भेंट की।

दिनेश शर्मा को भेंट में मिली भारत माता की फोटो (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी न्यूज ट्रैक)

दिनेश शर्मा ने तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया और आए हुए लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे जीवन में सफल होकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की सेवा करेंगे।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी न्यूज ट्रैक)

उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों (Freedom Fighters) को हम सदैव याद रखेंगे। देश के लिए किया गया उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

लोगों के साथ खड़े दिनेश शर्मा (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी न्यूज ट्रैक)

आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वालों में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi), चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad), सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose), सुखदेव भगत सिंह (Sukhdev Bhagat Singh) और राजगुरु (Rajguru) का सर्वोच्च बलिदान है।

तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए दिनेश शर्मा (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी न्यूज ट्रैक)

अगर जीवन में सफल होकर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के विभिन्न पदों पर निष्पक्ष रूप से कार्य करते हैं तो उनके लिए यही सच्ची देशभक्ति होगी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story