UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले फेरबदल, BJP में शामिल हुए सपा और बसपा के नेता

आज बीजेपी कार्यालय में सपा पूर्व विधायक राम लाल अकेला, सपा से शिवशंकर सिंह और बसपा के पूर्व मंडल कोर्डिनेटर अशोक कुमार चौधरी भाजपा में शामिल हुए हैं।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Deepak Kumar
Published on: 7 Feb 2022 3:03 PM GMT
UP Election 2022
X

BJP में शामिल हुए सपा और बसपा के नेता। 

Lucknow News: यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। इसको लेकर सभी पार्टियां ने चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा दिया है। जिसमें तमाम दलों के नेता अपनी निष्ठाएं बदल रहे हैं। और दूसरे दलों में उनका जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कई दलों के क्षत्रप भाजपा में शामिल हुए।


वहीं, चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की उपस्थिति में कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।


आज बीजेपी कार्यालय में सपा पूर्व विधायक राम लाल अकेला, सपा से शिवशंकर सिंह और बसपा के पूर्व मंडल कोर्डिनेटर अशोक कुमार चौधरी ने शामिल में शामिल हुए हैं।


यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इन सभी को पार्टी में शामिल किया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story