×

Lucknow News: लखनऊ के निकट होने के कारण बाराबंकी में निवेश की प्रबल संभावनाएं- सतीश महाना

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे 10 किलोमीटर की परिधि में इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास किया जायेगा।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 1 Sep 2021 3:26 PM GMT
Uttar Pradesh Industrial Development Minister Satish Mahana
X

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना: फोटो- सोशल मीडिया

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे 10 किलोमीटर की परिधि में इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास किया जायेगा। इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास हेतु यूपीडा को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। उन्होंने यूपीडा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यूपीसीडा से तीन विशेषज्ञ नियुक्त करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने को कहा है।

महाना आज औद्योगिक विकास एवं निवेश के लिए इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किये जाने के संबंध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में उद्यमियों की सुविधा के लिए सड़क, बिजली, पानी सहित उच्चश्रेणी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने के लिए कन्सलटेंट की नियुक्ति की जा रही है।

एक्सप्रेस-वे के किनारे इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर

उन्होंने निर्देश दिया कि एक्सप्रेस-वे के किनारे इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 10 किलोमीटर के अंदर ऐसे क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाय, जिसकी मेन रोड से कनेक्टीविटी हो और आस-पास बिजली घर भी मौजूद हो।

महाना ने कहा कि दोनों एक्सप्रेस-वे के जद में आने वाले 23 जिलों के जिलाधिकारियों को इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु भूमि अधिगृहण के लिए निर्देश दिए गये थे, जिसमें से 15 जिलों में भूमि अधिग्रहण कार्य हो चुका है। इसके अलावा यूपीसीडा द्वारा भी 9 जिलों में 77 एक भूमि इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए उपलब्ध कराई गई है।

बाराबंकी में निवेश की प्रबल संभावनाएं

उन्होंने कहा कि लखनऊ के निकट होने के कारण बाराबंकी में निवेश की प्रबल संभावनाएं हैं। पेप्सिको जैसी कंपनियों ने लखनऊ के आस-पास उद्यम लगाने की इच्छा प्रकट की है। इसी प्रकार आजमगढ़ में कई लाजिस्टिक कंपनियां निवेश की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे इण्डस्ट्रियल कारीडोर के विकास से औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे क्षेत्र का विकास होगा और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर भी सृजित होंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story