×

Lucknow News : दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर शहर में यातायात आज रहेगा बदला, देखें पूरा रूट

Lucknow News :दशहरा (Dussehra) और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 15 Oct 2021 7:02 AM GMT
दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर शहर में यातायात आज रहेगा बदला
X

 दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर शहर में यातायात आज रहेगा बदला (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Lucknow News : विजयादशमी (Vijayadashmi) का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा (Dussehra) और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (Durga Pratima Visarjan) को देखते हुए राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अगर आप अपने घर से निकल रहे हैं तो यह जान लीजिए कि कौन- कौन से रूट को डायवर्ट किया गया है। यह रूट डायवर्जन दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति होने तक जारी रहेगा।

विसर्जन के दौरान यह रूट रहेंगे डाइवर्ट

सबसे पहले बात वीवीआईपी हजरतगंज चौराहे (VVIP Hazratganj Chaurahe) की हजरतगंज चौराहा व परिवर्तन चौक (Parivartan Chowk) से आने वाले वाहन सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु (Hanuman Setu) होकर आईटी चौराहा (IT Chauraha) की ओर न जाकर मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल, क्लार्क अवध चिरैया से जाएंगे।


दशहरे पर लखनऊ में रूट को डायवर्ट किया गया (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

निराला नगर (Nirala Nagar) से अगर आप आ रहे हैं तो इधर से आने वाले वाहन आईटी चौराहा से विधि मार्ग हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर न जाकर आईटी चौराहे से समथर पैट्रोल पंप निशातगंज या डालीगंज पुल होकर जाएंगे। हनुमान सेतु से नलवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर न जाकर आईटी चौराहा होकर निकलेंगे।


अयोध्या रोड से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसें जीटीआई से गोमती नगर की ओर मोड़ दी जाएंगी वहां से समता मूलक, गांधी सेतु, संकल्प वाटिका, चिरैया झील, क्लार्क अवध के पीछे से कैसरबाग जा सकेंगे। कैसरबाग से इसी रास्ते से अयोध्या रोड जाएंगी।

सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाले रास्ते पर रोक (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए आएंगी। वापसी में बलरामपुर अस्पताल ढाल स्मारक होते हुए इसी रास्ते पर जाएंगी।

चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से जाने वाले वाहन क्लार्क आवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा ना जाकर क्लार्क आवक तिराहे से चिरैया झील सहारागंज मॉल या संकल्प वाटिका होकर गुजरेंगे।


रूट को डायवर्ट करने पर पुलिस की तैनाती बढ़ी (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


डालीगंज पुल का तांगा स्टैंड से आने वाले गोमती नदी बंद होकर झूलेलाल पार्क की ओर न जाकर गोमती नदी पुल पार कर डालीगंज पुल या आईटी चौराहा होते हुए निकल सकेंगे।

दशहरे पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा

राजधानी में दशहरे पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे । संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पर उस मोरिया के मुताबिक प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के लिए संबंधित रूटों पर जहां ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा वही रास्ते से लेकर झूलेलाल घाट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुतला दहन रामलीला के कार्यक्रम स्थलों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

विसर्जन के लिए घाट के किनारे बनाए गए गड्ढे

वहीं इस बार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लखनऊ जिला प्रशासन ने गोमती के किनारे गड्ढे तैयार कराए हैं, उसी में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story