TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow News: योगी सरकार ने अखिलेश यादव के बनवाए स्कूल का बदला नाम, सपा प्रमुख बोले- अब ये लोग 100% बदले जायेंगे

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 22 Sep 2021 5:51 PM GMT
school ka badla naam
X

स्कूल का नाम बदले जाने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग (फोटो-न्यूजट्रैक)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर करारा प्रहार किया है, उन्होंने नाम बदलने को लेकर बीजेपी सरकार पर यह हमला बोला और कहा कि यह भी एक प्रकार का नशा है, जो इस सरकार को लगा हुआ है। सपा प्रमुख ने कहा कि नाम बदलने वाले 100 प्रतिशत बदले जायेंगे। बता दें अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राजधानी स्थित जानकीपुरम के एक मॉडल स्कूल का नाम बदलने को लेकर योगी सरकार को घेरा है। जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के स्थानीय पार्षद और लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किए।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अभिनव मॉडल स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ का नाम बदलने पर पार्षद, लोहिया वाहिनी व समाजवादी छात्र सभा का विरोध और आक्रोश जायज़ है। नाम बदलने का भी नशा होता है, ये दुनिया ने पहली बार देखा है। नाम बदलने वाले 100 फ़ीसद बदले जाएंगे।

#भाजपा_ख़त्म

#नहींचाहिएभाजपा

अखिलेश यादव के कार्यकाल में बना था स्कूल

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम स्थित अभिनव मॉडल स्कूल का नाम बदलने को लेकर यह मुद्दा गरमाया हुआ है। यह स्कूल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के कार्यकाल में बना था। इस स्कूल में किसी प्राइवेट स्कूल से कम व्यवस्थाएं नहीं है। यह सरकारी स्कूलों के लिए मिसाल है। यहां पर बच्चों को अच्छी शिक्षा और व्यवस्थाएं मिलती हैं। इसी स्कूल का नाम बदलने को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने योगी सरकार को घेरा है।

बीजेपी ने लोकतंत्र को किया कमजोर

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि बीजेपी के कारण लोकतंत्र काफी कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है। बीजेपी लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है। उसका हमला 2022 के चुनाव में बूथ पर होगा।इससे सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस पर भी कोई लाज नहीं आती कि सरकार ने 2017 का अपना संकल्प पत्र एक बार भी पूरा नहीं पढ़ा। बीजेपी की वादाखिलाफी करने की प्रवृत्ति भी भ्रष्टाचारी है। बीजेपी द्वारा बिना कोई जनहित कार्य किए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करना जनता के साथ धोखा है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story