×

Parashuram Statue: 10 दिन हुए नहीं की टूटकर नीचे गिरा भगवान परशुराम का फरसा, अखिलेश यादव ने किया था अनावरण

Lucknow News: अखिलेश यादव ने बीते 2 जनवरी को लखनऊ में भगवान परशुराम की मूर्ति और फरसे की अनावरण किया था वो गिरकर टूट गया।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2022 7:30 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2022 10:34 AM GMT)
Lord Parshurams ax
X

भगवान परशुराम का फरसा (फोटो-सोशल मीडिया)

Lucknow News: भगवान परशुराम के मंदिर और भगवान के फरसे के अनावरण के अभी मात्र 8 दिन ही बीते थे की भगवान परशुराम का फरसा गिरकर टूट गया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते 2 जनवरी को लखनऊ में भगवान परशुराम की मूर्ति और भगवान परशुराम के प्रमुख अस्त्र फरसे की अनावरण किया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट ही पूजा अर्चना के पश्चात भगवान परशुराम का मंदिर और मंदिर के बाहर स्थापित उनके फरसे का अनावरण किया था।

भगवान परशुराम का फरसा गिरकर टूटा

आज यानी 10 जनवरी को प्राप्त सूचना के आधार पर लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्थापित भगवान परशुराम का फरसा गिरकर टूट गया हैं। अखिलेश यादव द्वारा अनावरण की इस मूर्ति और फरसे की सबसे खास बात इसका आकार है।

भगवान परशुराम के इस फरसे की ऊंचाई 68 फ़ीट है जो कि अपने आप में एक चर्चा का विषय है। अखिलेश यादव ने इस फरसे का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद बीते 2 जनवरी को एक्सप्रेस-वे के निकट ही किया था।

हालांकि फरसे के गिरकर टूटने के पीछे के असल कारणों का पता अभी नहीं चल सका हैं। लेकिन इसके पीछे के कई कयास ज़रूर लगाए जा रहे हैं, कुछ का कहना है कि फरसे के बड़े आकार के चलते यह गिरकर टूटा है वहीं लोग इसे एक साजिश के तहत किया गया काम बता रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भगवान परशुराम के इस मंदिर और भव्य 68 फीट ऊंचे फरसे के अनावरण के बाद राजनीतिक गलियारों में बहुत सी अटकलें तेज हो गई थी। जिसमें कई लोगों का कहना था कि अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों को अपनी ओर करने और उन्हें खुश करने के लिए मंदिर और फरसे को स्थापित करवाया है।

अब फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर ही फरसे के टूटकर गिरने के असल कारणों का पता चलेगा।

Purvanchal Expressway, lucknow news today in hindi, lucknow news, Lord Parshuram axe , samajwadi party , Akhilesh Yadav , Parshuram temple , bhagwan Parshuram ka farsa toota , taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, up politics, up election 2022, Lucknow Parashuram Statue

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story