×

Lucknow News: CM Yogi अचानक पहुंचे विद्या भारती स्कूल, वैक्सीनेशन कैंप का लिया जायजा

Lucknow News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती और विद्या भारती (Yogi pahuche Vidya Bharati school) पूर्वी उत्तर द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के प्रयासों की प्रशंसा की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 21 Oct 2021 1:35 PM GMT
Lucknow News: CM Yogi अचानक पहुंचे विद्या भारती स्कूल, वैक्सीनेशन कैंप का लिया जायजा
X

Lucknow News: देश में अब तक रिकॉर्ड 100 करोड़ टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम एवं अनुशासित नागरिकों की सहभागिता का सुफल है। प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में सामूहिक शक्ति को जगाया। सुरक्षा कवच मिलने से अब लोगों में कोरोना का खौफ खत्म हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को सरस्वती कुंज निरालानगर स्थित विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिसर में वैक्सीनेशन कैम्प का जायज़ा (Yogi Adityanath ne vaccine camp ka jayja liya) लेने के दौरान ये बातें कहीं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती और विद्या भारती (Yogi pahuche Vidya Bharati schools) पूर्वी उत्तर द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ उन्होंने कहा कि विद्या भारती के स्कूलों में बच्चों को देशभक्त और संस्कारवान नागरिक बनाए जाने के लिए जो शिक्षा दी जा रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 12 करोड़ 25 लाख लोगों का वैक्सीनेशन (desh me ab tak corona vaccine kitna lga) हो चुका है। आज जो यह टीकाकरण अभियान (corona tikakaran abhiyan) चल रहा है, सभी लोग बड़ी संख्या में 'सबको वैक्सीन, फ्री वैक्सीन' के संकल्प के साथ जुड़कर इस सप्ताह 13 करोड़ लोगों को वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराने में सफल हो जाएंगे। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश के सभी लोगों को सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि जब हम सावधान और सतर्क रहेंगे, तभी हम अपने जीवन और जीविका को बचा सकते हैं। इसके अलावा जीविका को बचाने में शासन, प्रशासन, प्रशानिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, सामान्य नागरिकों ने जो सहयोग किया है, वे सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार व पर्वो को लेकर हमें अधिक से अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही कोरोना को फैलाने का कार्य कर सकती है, इसलिए अभी भी 'दो गज दूरी, मास्क है जरूरी' की अनिवार्यता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना इस सदी की सबसे भयंकर बीमारी है। बहुत से लोगों ने अपने परिवारों को खोया है। उनके प्रति हमारी बहुत ही संवेदना है।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस प्रांगण में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्सुकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं रचना सिंह, आशा यादव, रीना दीक्षित और शिल्पी यादव के साथ ही कोरोना का दूसरा टीका लगवाने आई गंगा नेगी और बिन्दु जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को इन हेल्थ वर्करों एवं कोरोना वारियर्स को सम्मान देना चाहिए। जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना इस महाभियान से जुड़कर प्रत्येक लोगों की जान बचाने का कार्य किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, डीएम अभिषेक प्रकाश, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के बालिका शिक्षा प्रमुख उमाशंकर, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख भास्कर दूबे, सेवा कार्य प्रमुख योगेश, रजनीश वर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमर कुमार, सचिन वर्मा, विशाल कश्यप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ प्रचारक और पदाधिकारी सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story