×

Lucknow News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपी) लखनऊ शाखा के अध्यक्ष बने डॉ. डीके सिंह, लोकबंधु की निदेशक ने वापस लिया नामांकन

Lucknow News: डॉ. डीके सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित (Dr. DK Singh nirodhak adhyaksh nirvachit) हुए। बता दें कि, वार्षिक चुनाव की अधिसूचना 23 अक्टूबर को जारी की गई थी।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Nov 2021 4:18 PM GMT
Concept photo
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

Lucknow News: मंगलवार को राजधानी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपी) लखनऊ शाखा (Lucknow prantiya seva chikitsa sangh) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। डॉ. डीके सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित (Dr. DK Singh nirodhak adhyaksh nirvachit) हुए। बता दें कि, वार्षिक चुनाव की अधिसूचना 23 अक्टूबर को जारी की गई थी। जिसके बाद सभी इच्छुक उम्मीदवार को अलग-अलग पदों के लिये 27 व 28 नवम्बर को नामांकन करना था। अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों (उपाध्यक्ष सामान्य को हटाकर) के लिये सिर्फ एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मग़र, मंगलवार को डॉ. दीपा त्यागी ने अपना नाम वापस लेकर चुनाव की आवश्यकता को समाप्त कर दिया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया गया।

लोकबंधु की निदेशक डॉ. दीपा त्यागी ने वापस लिया नाम

राजधानी के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय की निदेशक डॉ. दीपा त्यागी (Lokbandhu Rajnarayan Hospital Director Dr. Deepa Tyagi) ने भी अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया था। मग़र, निदेशक पद के दायित्वों का हवाला देते हुए उन्होंने चुनाव से विरत रहने का अनुरोध पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजा था। जिसके बाद, डॉ. श्री प्रकाश वत्स (Dr. Shri Prakash Vats) ने बताया कि ऐसी स्थिति में चुनाव की आवश्यकता नहीं बची, क्योंकि सभी पदों हेतु एक-एक प्रत्याशी ही बचे।

डॉ. डीके सिंह बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपी) लखनऊ शाखा के अध्यक्ष

जिला चुनाव अधिकारी डॉ. श्री प्रकाश वत्स (District Election Officer Dr. Shri Prakash Vats) ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपी) लखनऊ शाखा के अध्यक्ष पद के लिये डॉ. डीके सिंह (Provincial Medical Services Association president) निर्विरोध निर्वाचित हुए। साथ ही, उपाध्यक्ष (महिला) के लिए डॉ. अनामिका गुप्ता, सचिव हेतु डॉ. जितेन्द्र तिवारी और सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी के पद पर डॉ. प्रीति सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं, वित्त सचिव के पद पर डॉ मनीष शुक्ला और संपादक हेतु डॉ. सौरभ सिंह निर्वाचित हुए। डॉ. श्री प्रकाश वत्स ने बताया कि उपाध्यक्ष (सामान्य) के दो पदों पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। जिससे यह पद पर रिक्त हैं।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (यूपी) लखनऊ शाखा की नई कार्यकारिणी

• अध्यक्ष- डॉ. डीके सिंह

• उपाध्यक्ष (महिला)- डॉ. अनामिका गुप्ता

• सचिव- डॉ. जितेन्द्र तिवारी

• सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी- डॉ. प्रीति सिंह

• वित्त सचिव- डॉ मनीष शुक्ला

• संपादक- डॉ. सौरभ सिंह

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story