×

Lucknow University: मिशन शक्ति का तीसरा फेस शुरू, "उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण'' पर छात्रों को दी गई जानकारी

Lucknow University: राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के व्यापार प्रशासन विभाग में दो दिवसीय 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का तीसरा फेस शुरू किया गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 15 Dec 2021 5:43 PM GMT
Lucknow University: मिशन शक्ति का तीसरा फेस शुरू, उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर छात्रों को दी गई जानकारी
X

Lucknow University: मंगलवार को राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के व्यापार प्रशासन विभाग में दो दिवसीय 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का तीसरा फेस शुरू किया गया। जिसका विषय "उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण'' (Women Empowerment through Entrepreneurship) था। कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय (Vice Chancellor Professor Alok Kumar Rai) के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक व व्यापार प्रशासन विभाग के सचिव अनु कोहली द्वारा कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देकर किया गया।

मेडिकल कैंप और सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप के बारे में दी जानकारी

प्रो मधुरिमा लाल ने मिशन शक्ति की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने ये जानकारी भी दी कि लखनऊ विश्वविद्यालय मिशन शक्ति की उपलब्धियों में प्रदेश में शीर्ष पर है। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित मेडिकल कैंप और सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप के बारे में भी जानकारी प्रदान की। वहीं, अंजली ने अपने एसोसिएशन के मुख्य उद्देश्य "महिलाओं से महिलाओं के लिए" के बारे में जानकारी प्रदान की। जो कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूट के उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करती है।

महिलाओं व पुरुषों में अलग शक्ति, तुलना ग़लत

मिशन शक्ति के कार्यक्रम में सिमरन साहनी ने कहा कि महिलाओं में अलग शक्ति होती है, पुरुषों में अलग तो उनकी तुलना क्यों ही करनी है। उन्होंने "खुद पर भरोसा करें", अपने काम का मजा लें, खुद के बॉस बने जैसे कथनों से छात्रों में नए जोश का प्रवाह किया। वहीं, गार्गी तिवारी ने "नारी सम्मान और नारी सुरक्षा" के अपने संस्थान के मुख्य उद्देश्य के अंतर्गत अपने स्वयं सुरक्षा प्रशिक्षण कैंप के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार कोई भी व्यक्ति हो, उसे कभी भी गलत बात को बर्दाश्त नही करना चाहिए। सभी अतिथियों ने छात्रों को यही सीख दी कि समस्या से ज्यादा समस्या के समाधान पर ध्यान देने से बड़ी से बड़ी बाधाओं पर विजय पाई जा सकती है।

कार्यक्रम के पहले दिन की मुख्य अतिथि मिशन शक्ति कार्यक्रम की संयोजक मधुरिमा लाल, जूट आर्टिशियन गिल्ड एसोसिएशन की संस्थापक अंजली सिंह, हेल्थजोन वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक सिमरन साहनी और राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा गार्गी तिवारी के रूप में समाज की प्रतिष्ठित महिलाएं थीं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story