Lucknow Video Viral: रेलवे ट्रैक पर लड़के-लड़की का कांड, जमकर पीट रहे दोनों, साथी देख रहे तमाशा, वीडियो वायरल

Lucknow Video Viral: राजधानी लखनऊ में बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक लड़का एक लड़की को पीटते नजर आ रहा है। जबकि उसके साथ कुछ साथी खड़े तमाशा देख रहे हैं। ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 19 Nov 2021 2:45 PM GMT
Lucknow: Boy beats girl fiercely in the middle of railway track, 4 companions kept watching the spectacle, video went viral
X

लखनऊ: बादशाहनगर रेलवे ट्रैक पर लड़के और लड़कियों के बीच मारपीट

Lucknow Video Viral News: राजधानी में अक्सर आपको लड़के और लड़कियों के बीच मारपीट (fight between boys and girls) के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) होते हुए मिल जायेंगे। एक ऐसा ही वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें रेलवे ट्रैक (Railway Track) के बीचो बीच एक लड़का एक लड़की को पीटते नजर आ रहा है। जबकि उसके साथ कुछ साथी खड़े तमाशा देख रहे हैं। ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो (Video Viral) में क्या है?

45 सेकंड के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 5 लड़के और एक लड़की बीच रेलवे लाइन में खड़े हैं। उसी दौरान लड़की एक लड़के के पास आती है उसे पकड़कर उन लड़कों से किनारे ले जाती है और फिर लड़का उसे पीटने लगता है। लड़का और लड़की के बीच विवाद में लड़की नीचे गिर जाती है और लड़का उसे पीटते ही रहता है। जबकि लड़के के साथ वहां मौजूद चार अन्य युवक तमाशबीन बने हुए हैं।

देखें वीडियो-



बादशाहनगर रेलवे ट्रैक (Badshahnagar Railway Track) का है वीडियो

सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हुआ यह वीडियो राजधानी के बादशाहनगर रेलवे ट्रैक का बताया जा रहा है। जहां पर लड़का और लड़की के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वह सरेआम सबके सामने उसे पीटने लगा। राजधानी में यह पहला वीडियो नहीं है इससे पहले भी इस तरह के पीटने के वीडियो वायरल हो चुके हैं।

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

ऐसा ही यह वीडियो आशियाना इलाके में सामने आया था। जहां एक लड़के की गर्लफ्रेंड उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड को पीटते हुए नजर आई थी। इसके बाद दैनिक जागरण चौराहे के पास भी किसी बात को लेकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड में विवाद हुआ था। लड़का सरेआम लड़की को पीटता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद आप यह बादशाहनगर रेलवे ट्रैक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें 5 लड़कों के बीच मौजूद एक लड़की को एक लड़के ने जमकर पीटा। फिलहाल यह उसका बॉयफ्रेंड हो सकता है जिससे किसी बात पर विवाद हुआ और वह उसे पीट दिया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story