Mukhtar Ansari News: बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी पर ED का शिकंजा, बाँदा जेल में 6 घंटे हुई पूछताछ

ईडी ने बांदा जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी से की पूछताछ

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 7 Nov 2021 3:49 PM GMT (Updated on: 7 Nov 2021 4:02 PM GMT)
Mukhtar Ansari
X

मुख्तार अंसारी की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Mukhtar Ansari News: बांदा जेल में बंद मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Bahubali MLA Mukhtar Ansari) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। योगी सरकार के एक्शन के बाद अब मुख्तार पर ईडी (ED Investigation Mukhtar Ansari) का शिकंजा भी कस गया है। आज बांदा जेल पहुंची ईडी (ED) की 3 सदस्यीय टीम ने घंटों तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। रविवार दोपहर 12 बजे पहुंची ईडी (ED) की टीम करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद शाम 6 बजे जेल से बाहर निकली।

बता दें मुख्तार अंसारी (MLA Mukhtar Ansari Banda Jail) बांदा जेल में बंद हैं और उनके ऊपर कई मामले चल रहे हैं। इससे पहले मुख्तार अंसारी (MLA Mukhtar Ansari) पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा था और उनकी बेनामी संपत्तियों को जमींदोज कर दिया था। इसके साथ ही उनके होटल, अवैध कब्जे और उनकी पत्नी, बेटे की भी संपत्तियों को भी सील कर दिया गया था।

वहीं बांदा के जेलर प्रमोद तिवारी का कहना था कि उन्हें ईडी (ED) के संबंध में पूछताछ की जानकारी नहीं है। जेलर ने बताया कि अदालत के आदेश पर ईडी के अधिकारी यहां आए थे और करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद रवाना हो गए हैं। जेलर ने किस तरह की पूछताछ हुई और क्या पूछताछ हुई इसकी जानकारी से साफ इनकार किया है।

मऊ से विधायक हैं मुख्तार अंसारी

बता दें मुख्तार अंसारी (MLA Mukhtar Ansari) उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से विधायक हैं, वह 2017 का चुनाव बसपा के टिकट पर जीते थे और 2022 के चुनाव से पहले मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। अब उनकी नजदीकियां ओमप्रकाश राजभर और सपा की गठबंधन से बढ़ रही हैं। पिछले दिनों राजभर बांदा जेल जाकर मुख्तार अंसारी से मिले थे और उन्हें अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story