×

फिजियोथेरेपी की नई तकनीक 'किनेशियो टैपिंग', वर्कशॉप में डॉ. अमिया गोस्वामी ने बताए इसके फायदे

डॉ. अमिया गोस्वामी ने सभी फिजियोथेरेपिस्ट को नई इस विधा की तकनीक किनेशियो टैपिंग के बारे में बताया। इस वर्कशॉप में छात्राओं और डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

aman
Written By aman
Published on: 7 Jun 2022 9:42 AM GMT
फिजियोथेरेपी की नई तकनीक किनेशियो टैपिंग, वर्कशॉप में डॉ. अमिया गोस्वामी ने बताए इसके फायदे
X

Kinesio Taping Dr. Amiya Goswami : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. अमिया गोस्वामी ने एक वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से फिजियोथेरेपिस्ट आए। डॉ. अमिया गोस्वामी ने सभी फिजियोथेरेपिस्ट को नई इस विधा की तकनीक किनेशियो टैपिंग के बारे में बताया। इस वर्कशॉप में छात्राओं और डॉक्टरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस नई तकनीक के बारे में जानकारी ली।

डॉ. अमिया गोस्वामी ने वर्कशॉप में किनेशियो टैपिंग के बारे में बताया, कि यह तकनीक कमर दर्द, गर्दन का दर्द, पीठ दर्द सहित अन्य कष्टों में फायदेमंद साबित हुआ है। उन्होंने बताया, यह तकनीक सपोर्ट पर्सन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बुजुर्गों के घुटने के दर्द, कमर का दर्द सहित अन्य में भी यह फायदेमंद साबित हो रहा है। यह वर्कशॉप राजधानी लखनऊ के होटल मेरा मन में आयोजित किया गया था। डॉ. ज्योतिरादित्य वर्मा ने भी अपना विशेष सहयोग दिया।


क्या है फिजियोथेरेपी?

गौरतलब है कि, फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) एक चिकित्सा विधि है। यह चोट की रोकथाम, पुनर्वास, समग्र फिटनेस और स्थायी चिकित्सा का एक संयोजन है। फिजियो अधिकतर अंगों की गतिविधियों पर केंद्रित होता है। वह वो विज्ञान है जो इस मुद्दे के चारों ओर घूमता है। साथ ही, किसी अंग को विकलांगता की अवस्था से निकालने में मदद करता है। शरीर के कम काम करने वाला अंगों को कैसे फिर से ठीक से काम करने लायक स्थिति में लाया जाए, इसमें फिजियोथेरेपी रोगियों की काफी मदद करता है।


किनेशियो टैपिंग ऐसे करता है काम

किनेशियो टैपिंग विधि का प्रयोग मूल रूप से डॉक्टर अभ्यास के दौरान चोट का सामना करने वाले खिलाड़ियों या किसी एथलीट के शरीर के ऊतकों या मांसपेशियों को ठीक करने में करते हैं। माना जाता है कि किनेशियो टैपिंग को सामान्य रूप से न्यूरोमस्कुलर सिस्टम को बहाल करने, व्यायाम के दौरान दर्द से राहत देने, संयुक्त स्थान पर चोटों की वसूली में तेजी लाने तथा त्वचा के नीचे सूजन को दूर करने में सक्षम माना जाता है।


बता दें कि, आमतौर पर मरीज फिजियोथेरेपी की मदद तब लेना चाहते हैं, जब वे किसी बड़ी चोट या सर्जरी से उबर रहे होते हैं। कई कारण से कोई व्यक्ति किसी फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ले सकता है। जैसे मांसपेशियों की ऐंठन, गलत मुद्रा, मांसपेशियों में खिंचाव इत्यादि को ठीक करने के लिए किसी बाहरी कारण से बचने के लिए जो उनके दर्द का कारण बन सकते हैं। फिजियो रोगी का दर्द दूर करते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story