×

Night Curfew in Lucknow: Omicron के बढ़ते खतरे के बीच UP में लगा नाइट कर्फ्यू, तस्वीरों में देखें शहर की पड़ताल

Night Curfew in Lucknow: क्रिसमस की रात नाइट कर्फ़्यू की शुरुआत हो गई। मगर, राजधानी लखनऊ में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। कई इलाकों में जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं कई दुकानें शासनादेश के बाद भी खुली रही।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By aman
Published on: 25 Dec 2021 8:07 PM GMT
Night Curfew in Lucknow: Omicron के बढ़ते खतरे के बीच UP में लगा नाइट कर्फ्यू, तस्वीरों में देखें शहर की पड़ताल
X

Night Curfew in Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेश के बाद क्रिसमस वाली रात यानी 25 दिसंबर की आधी रात से प्रदेश में रात का कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया गया। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' की दहशत के बीच योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एहतियातन ये कदम उठाया है। प्रदेश के सभी शहरों में Night Curfew रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू हो चुका है। यूपी सरकार ने आज से पूरे हफ्ते रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। जिसकी आज तामील भी हो गई।

हालांकि, आज क्रिसमस की रात नाइट कर्फ़्यू की शुरुआत हो गई। मगर, राजधानी लखनऊ में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। कई इलाकों में जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं कई दुकानें शासनादेश के बाद भी खुली रही। राजधानी लखनऊ में नाइट कर्फ़्यू लागू होने के पहले दिन क्या रहे हालात, इसे दिखाने की कोशिश की है newstrack.com के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी ने अपने कैमरे की नजर से।


नाइट कर्फ़्यू के दौरान लखनऊ के वो चौराहे जो देर रात तक लोगों की आवाजाही और 'पार्टी लवर्स' से गुलजार रहते थे, वहां आज सन्नाटा पसरा रहा। दूर-दूर तक एक परिंदा भी नजर नहीं आ रहा था।


यही नहीं, शादी-विवाह तथा अन्य सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अधिकतम 200 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही, आयोजनकर्ता को इसकी सूचना पूर्व में ही स्थानीय प्रशासन को देनी होगी।


हालांकि, आज रायबरेली से ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था। सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मचा है।


सन्नाटा भरी सड़कों पर चहलकदमी थी तो सिर्फ पुलिस वालों की। पुलिस के अधिकारी जगह-जगह गाड़ियों को रोककर उनसे पूछताछ करते नजर आए।






वहीं, क्रिसमस की रात कई ऐसी जगहें भी थीं, जहां शासनादेश की अवहेलना भी हुई। शहर के कई दुकान खुले रहे। उन्हें इससे कोई फर्क पड़ता नहीं दिखा कि कायदे-कानून नाम की भी कोई चीज होती है।






दूसरी तरफ, राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। कार सवार युवक के घायल होने की जानकारी है।









aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story