×

President Ayodhya Visit: फूलों से सजा चारबाग़ रेलवे स्टेशन, राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से जाएंगे अयोध्या

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएंगे। राष्ट्रपति यह यात्रा प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से करेंगे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 28 Aug 2021 2:41 PM GMT
Charbagh railway station decorated with flowers, President will go to Ayodhya by special train
X

फूलों से सजा चारबाग़ रेलवे स्टेशन: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

President Ayodhya Visit: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को राष्ट्रपति अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएंगे। राष्ट्रपति यह यात्रा प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से करेंगे। जिसको लेकर राजधानी लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।

रेलवे प्रशासन का चारबाग़ स्टेशन पर बैरीकेडिंग: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

रेलवे प्रशासन का चारबाग़ स्टेशन पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सफ़ाई और रंगाई पुताई का काम ज़ोरों पर है।

चारबाग़ स्टेशन पर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सफ़ाई और रंगाई पुताई का काम ज़ोरों पर:फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने उनके लिए एक अलग कोरिडोर की व्यवस्था की है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अलग कोरिडोर की व्यवस्था:फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

इस कोरिडोर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रेलवे स्टेशन का भ्रमण करते हुए प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन तक जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन का एक बड़ा मॉडल भी तैयार किया है:फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

बता दें कि पूरे चारबाग़ रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन का एक बड़ा मॉडल भी तैयार किया है, जिसको राष्ट्रपति को दिखाया जाएगा।

चारबाग़ रेलवे स्टेशन पहुंची और सघन चेकिंग अभियान: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

पुलिस दल डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड टीम के साथ चारबाग़ रेलवे स्टेशन पहुंची और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस दल ने चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों की भी चेकिंग की।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story