×

Priyanka Gandhi Gorakhpur: सीएम योगी को उनके 'घर में घेरेंगी' प्रियंका गांधी, जनता को बताएंगी अपने सात वचन

Priyanka Gandhi Gorakhpur: प्रियंका गांधी ने जहां मिशन 2022 का शंखनाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से किया तो वहीं अब उनकी दूसरी प्रतिज्ञा रैली 31 अक्टूबर को सीएम योगी की कर्मभूमि गोरखपुर में करने जा रही है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 26 Oct 2021 2:21 PM GMT
Priyanka Gandhi Gorakhpur: सीएम योगी को उनके घर में घेरेंगी प्रियंका गांधी, जनता को बताएंगी अपने सात वचन
X

Priyanka Gandhi Gorakhpur: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (uttar pradesh vidhan sabha chunav 2022) के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Today News) पूरी सूझ-बूझ और रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने और अपनी जमीन तैयार करने में लगी हुई हैं। प्रियंका गांधी ने जहां मिशन 2022 का शंखनाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से किया तो वहीं अब उनकी दूसरी प्रतिज्ञा रैली 31 अक्टूबर को सीएम योगी की कर्मभूमि गोरखपुर में करने जा रही है। मुख्यमंत्री के गढ़ में होने जा रही इस रैली के लिए कांग्रेस ने पोस्टर भी जारी कर दिया है। जिसमें लिखा गया है 'कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली हम वचन निभाएंगे' इसमें यह भी दर्शाया गया है कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा जानने के लिए गोरखपुर के चंपा देवी पार्क पहुंचे। बता दें यह रैली 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी।

बीजेपी के किले में सेंधमारी की कोशिश

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी बीजेपी और उनकी सरकार के खिलाफ हमलावर रहती हैं। चाहे वह किसानों का मुद्दा हो, कानून व्यवस्था, महिला अपराध या फिर महंगाई वह केंद्र और योगी सरकार को पुरजोर तरीके से घेरने का काम करती हैं। प्रियंका ने गांधी मिशन यूपी फतह के लिए बीजेपी को उसके गढ़ में घेरने की रणनीति तैयार की है। इसी के तहत पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से जहां हिंदुत्व कार्ड खेला तो अब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली कर सेंधमारी की कोशिश करेंगी।

यूपी चुनाव के लिए प्रियंका की सात प्रतिज्ञा (7 Promises for UP Priyanka Gandhi Vadra)

- महिलाओं को 40 फीसदी सीट (up me mahila seat)

- 20 लाख को सरकारी रोजगार (up me sarkari naukri)

- लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी (up me ladkiyo ko smart phone or scooty)

- किसानों का पूरा कर्जा माफ (up me kisano ka loan maaf)

- बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ (UP Bijli Bill Maaf 2021)

- कोरोना पीड़ित परिवार को देंगे 25 हजार (up me corona pidit ko 25 hazar)

- प्रतिज्ञा यात्रा से नेताओं का बढ़ा हौसला (Priyanka Gandhi Vadra launches 'Pratigya Yatra')

वहीं, प्रियंका गांधी द्वारा की गई सात प्रतिज्ञा के बाद यूपी के तीन दिशाओं में निकली प्रतिज्ञा यात्राओं को जनता का समर्थन मिलने के बाद कांग्रेस के नेताओं का भी जोश हाई हो रहा है। यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यूपी में विकास के साथ बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों एवं महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है। प्रतिज्ञा यात्राओं में मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story