×

Priyanka Gandhi News: प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण

Priyanka Gandhi live news Update: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बुधवार, 8 दिसंबर को कांग्रेस का महिला घोषणापत्र जारी कर रही हैं। दोपहर 12 बजे के करीब वो लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं।

Shreedhar Agnihotri
Report Shreedhar AgnihotriPublished By aman
Published on: 8 Dec 2021 7:25 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2021 8:06 AM GMT)
Priyanka Gandhi News: प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण
X

Priyanka Gandhi news : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस बार अन्य दलों से अलग हटकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने महिलाओं पर फोकस करने करने के साथ ही अलग से घोषणा पत्र जारी कर उनके विकास एवं उत्थान के लिए कई वादे किए हैं। पार्टी ने कहा, कि दूसरे दल भले ही महिलाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करें, पर पंचायती राज व्यवस्था में में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने ही किया था।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा, कि आज तक महिलाओं के लिए जो भी काम किए जाते हैं वह केवल प्रचार-प्रसार के लिए ही किए जाते हैं।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस ने दिया

प्रियंका गांधी ने कहा, कि पंचायती राज में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने का काम कांग्रेस ने ही किया। पहली महिला प्रधानमंत्री देश में बनी जब दुनिया में महिला प्रधानमंत्री का प्रचलन ही नहीं था। यह कांग्रेस की सोच का ही परिणाम था। इसी के मद्देनजर महिला घोषणा पत्र बनाया गया है जिससे उनको राजनीति और समाज में भागीदारी मिले। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं का शोषण अक्सर देखने को मिलता है।

महिलाओं को कर में छूट की व्यवस्था

उन्होंने कहा, कि 'संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत लगभग 14 फीसद है। कांग्रेस की योजना महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी 40 प्रतिशत रहेगी। कर में छूट की व्यवस्था भी रहेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए शहरों में छात्रावास, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का सष्टीकरण मनरेगा में प्राथमिकता, राज्य में राशन की दुकानों का प्रबंध महिलाओं को मिलेगा। शिक्षा में दसवीं तक की छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जाएगा। महिलाओं को स्कूटी वीरांगनाओं के नाम पर दक्षता विद्यालय बनाए जाएगें। इसके अलावा संघ्या विद्यालय भी खोले जाएगें।'

ताकि, सिर्फ औपचारिकता न हो

प्रियंका ने कहा, कि 'इससे दूसरे राजनैतिक दलों पर भी दबाव बनेगा। वो बोलीं, कि दृढ़ निश्चय, करुणा दया, साहस ये महिलाओं के गुण होते हैं। हम चाहते हैं ये गुण राजनीति में भी हों। सिर्फ चुनाव के समय औपचारिकता न रहे। इसलिए हमने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने की घोषणा की है।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज में इसकी शुरुआत कर चुकी थी।

यूपी की पहली महिला सीएम कांग्रेस की थीं

उन्होंने कहा, देश की पहली प्रधानमंत्री महिला कांग्रेस की थीं। उत्तर प्रदेश में पहली महिला मुख्यमंत्री कांग्रेस की थी। अमेरिका में अब जाकर महिला उपराष्ट्रपति बनी। हम सच मे महिलाओं की भगीदारी राजनीति में सुनिश्चित करना चाहते हैं। महिलाओं का बहुत शोषण होता है फिर भी वह लड़ रही हैं। नौजवान महिला सहना नही ,बल्कि अपने हक के लिए लड़ना चाहती है

स्वास्थ्य शक्ति केन्द्र का होगा निर्माण

प्रियंका गांधी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अगर कहा, कि महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त तथा इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा दस विश्व स्तरीय खेल अकादमी के साथ-साथ घरेलू हिंसा के लिए नई योजना बनेगी। साथ ही दस लाख तक का सरकारी इलाज मुफ्त किया जाएगा। महिलाओं को स्वास्थ्य की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शक्ति केन्द्र का निर्माण किया जाएगा।

इससे पहले एक एंथम भी प्रस्तुत किया गया। जो महिलाओं और युवतियों को समर्पित है। इसमें उनके योगदान को ध्यान में रखकर कई बातें कही गयी है। इस दौरान पिंक कलर की एक स्कूटी भी प्रस्तुत की गयी। जिसे सरकार बनने पर महिलाओं को दिए जाने की घोषणा की गयी है। हर थाने में महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती आवश्यक होगी।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story