Lakhimpur Kheri violence: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रियंका गांधी आज 3 घंटे तक रखेंगी मौन व्रत

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे के लिए मौन व्रत रखगी। इसको लेकर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों को आज सुबह 9 बजे तक प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 11 Oct 2021 2:18 AM GMT (Updated on: 11 Oct 2021 3:44 AM GMT)
Lakhimpur Kheri violence: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रियंका गांधी आज 3 घंटे तक रखेंगी मौन व्रत
X

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी। 

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। दूसरी ओर प्रियंका गांधी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग को लेकर आज यानी सोमवार को 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे के लिए मौन व्रत रखगी।

प्रियंका गांधी 10 बजे से मौन व्रत की करेगी शुरुआत

प्रियंका गांधी वाड्रा के मौन व्रत रखने को लेकर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों को आज सुबह 9 बजे तक प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी 10 बजे से मौन व्रत की शुरुआत करेगी, जोकि 3 घटों तक चलेगा।

मालूम हो कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी काफी सक्रिय रही हैं। वह अन्य विपक्षी नेताओं से पहले लखीमपुर खीरी के लिए लखनऊ से रवाना हो गई थीं। हालांकि, सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करने की अनुमति दे दी गई थी।

न्याय मिलने की नहीं उम्मीद- प्रियंका गांधी

यूपी के वाराणसी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिन को किसान न्याय रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी में देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपने गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार, 6 के 6 परिवार कहते हैं कि हमें पैसे नहीं चाहिए, हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए, लेकिन हमें न्याय दिलवाने वाला नहीं दिख रहा है। सारे किसान परिवारों ने मुझसे कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

अगर सरकार, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, गृह राज्यमंत्री, विधायक सभी मिले हुए हैं तो जनता किसके पास जाए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे आजादी के कार्यक्रम को देखने के लिए, लेकिन वह 2 घंटे की दूरी पर लखीमपुर खीरी नहीं पहुंच पाए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story