×

Ramabai Maidan Lucknow SP BSP ka Hangama: मतगणना से पहले ईवीएम से छेड़छाड़ की साजिश का लगाया आरोप

Ramabai Maidan Lucknow SP BSP ka Hangama: गड़बड़ी का अंदेशा होते देख रमाबाई मैदान (Ramabai Maidan Lucknow) के बाहर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। क्योंकि सारे ईवीएम यहीं स्ट्रांग रूम में (EVMs in the Strong Room) रखे गए हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 28 Feb 2022 2:33 PM GMT
UP Election 2022: Before counting of votes, SP-BSP workers create ruckus outside Ramabai Maidan, alleging disturbances
X

लखनऊ: रमाबाई मैदान में स्ट्रांग रूम के बाहर सपा-बसपा कार्यकर्ताओं का हंगामा: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

Ramabai Maidan Lucknow SP BSP ka Hangama: राजधानी में रमाबाई मैदान (Ramabai Maidan Lucknow) के बाहर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी Bahujan Samaj Party) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, इसी मैदान में मतगणना होनी है और सारे ईवीएम यही स्ट्रांग रूम में (EVMs in the Strong Room) रखे गए हैं। यहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों यहां पहरा है, चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

रमाबाई में गेट के अंदर कोई भी गाड़ी जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन आज एक सरकारी गाड़ी का स्टीकर लगी कार जैसे ही अंदर घुसने की कोशिश की वहां मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं (Samajwadi Party workers) ने उसे रोक लिया। उनका आरोप है कि उसके अंदर छेनी, हथौड़ी, ताले और सील मिला है। जिसको लेकर सपा के कार्यकर्ता आक्रोशित होकर नारेबाजी शुरू कर दी।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

मैदान के बाहर सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं का हंगामा

वहीं इसकी सूचना जैसे ही नेताओं को मिली लखनऊ से प्रत्याशी पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा (Former Minister Ravidas Malhotra) भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए उन्होंने जमकर हंगामा काटा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता (Bahujan Samaj Party workers) भी रमाबाई मैदान के बाहर इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।



पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा का आरोप है कि जब किसी नेता अधिकारी की गाड़ी अंदर जाने की इजाजत नहीं है तो यह गाड़ी कैसे अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी। यह गड़बड़ी करने की साजिश (conspiracy to mislead) लग रही अगर सपा के कार्यकर्ता समय रहते इस गाड़ी को नहीं रोकते तो कुछ भी हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से सरकारी गाड़ी में ताले, हथौड़ी, छेनी और सील तोड़ने का सामान मिला है वह शक पैदा करता है। इसलिए इसका जवाब जिला प्रशासन को देना चाहिए।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने को कहा

उन्होंने निष्पक्ष मतदान की बात भी कही है अब सपा और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता वहां 24 घंटे डटे रहने की भी बात कर रहे हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने भी इसकी आशंका जताते हुए कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने की बात कही थी। सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखकर वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी यह कहते सुनाई दे रही हैं कि यहां सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं आप लोग चेक कर सकते हैं किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। नेताओं का कहना है कि आखिर सरकारी गाड़ी में छेनी, हथौड़ी और सील तोड़ने के सामान का क्या काम है इसका जवाब उन्हें चाहिए।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

लखनऊ में चौथे चरण में 24 फरवरी को हुआ था मतदान

बता दें लखनऊ में चौथे चरण में 24 फरवरी को मतदान (Voting in Lucknow fourth phase February 24) हुआ था, मतदान के बाद सारे ईवीएम रमाबाई मैदान के स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। 10 मार्च को यहीं पर मतगणना होनी है जिसकी तैयारियां जिला प्रशासन कर रहा है लेकिन उससे पहले यह घटना सामने आने से अब विपक्षी दलों के मन में सवाल उठने लगे हैं। देखना होगा लखनऊ जिला प्रशासन और चुनाव आयोग द्वारा इस पर क्या बयान जारी किया जाता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story