TRENDING TAGS :
Akhilesh Yadav Ayodhya Rally: अखिलेश यादव ने गोंडा, बस्ती और अयोध्या की विजय रथ यात्रा की रद्द, ये है वजह
Akhilesh Yadav Ayodhya Rally: कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ्तार के बीच कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी रैली स्थगित कर दी है। अखिलेश यादव 7, 8 और 9 जनवरी को गोंडा, बस्ती और अयोध्या में विजय रथ यात्रा के कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
अखिलेश यादव।
Akhilesh Yadav Ayodhya Rally News: कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ्तार के बीच कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने भी अपनी रैली स्थगित कर दी है। अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) 7, 8 और 9 जनवरी को गोंडा, बस्ती और अयोध्या में विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचते और जनसभा को भी संबोधित करते। लेकिन उससे पहले उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने भी कोरोना को देखते हुए कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं करने का फैसला किया था और दूसरी पार्टियों से भी ऐसा करने की अपील की थी।
7 जनवरी को गोंडा में था कार्यक्रम
बता दें अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) अपनी रथ यात्रा (Rath Yatra) का अगला चरण 7 जनवरी को गोंडा (Gonda) से शुरू करने वाले थे। वहां पर वह पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह (Senior Leader Vinod Singh) उर्फ पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते। गोंडा में इसके जरिए सपा अपनी ताकत दिखाती। क्योंकि पंडित सिंह सपा के कद्दावर नेता थे और उनका अपना दबदबा था। उनके निधन के बाद सपा वहां पर थोड़ी सी कमजोर हुई है जिसकी भरपाई के लिए उनके नेता कार्य कर रहे हैं।
8 को बस्ती में था कार्यक्रम
गोंडा के बाद 8 जनवरी को अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) बस्ती (Basti) पहुंचते। वहां पर वह अपनी रथयात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए जनसभा को संबोधित करते।
9 जनवरी को अयोध्या में था कार्यक्रम
बस्ती के रास्ते सपा सुप्रीमो (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) धर्मनगरी अयोध्या (अयोध्या) पहुंचते। अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) का यह बेहद अहम दौरा था। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थी क्या अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) रामलाला के दर्शन करते हैं या नहीं? अयोध्या में वह क्या बयान देते हैं, क्योंकि बीजेपी अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने को लेकर उनके पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमेशा हमलावर रहती है। ऐसे में जब अखिलेश यादव अपनी विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचते तो 2022 के लिए धर्मनगरी से क्या मैसेज देते इस पर सभी पार्टियों के साथ उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें टिकी थी, फिलहाल अब उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।