×

Union Budget 2022: बजट पर CM योगी ने दी प्रतिक्रिया, जानें MSP, किसान, महिला उत्थान और युवाओं पर क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'यह एक प्रगतिशील बजट है। एमएसपी जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं, किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय, युवाओं के लिए 60 लाख रोजगार, मिशन शक्ति जैसे महिला सशक्तिकरण के उपाय हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे।'

aman
By aman
Published on: 1 Feb 2022 11:29 AM GMT
Union Budget 2022: बजट पर CM योगी ने दी प्रतिक्रिया, जानें MSP, किसान, महिला उत्थान और युवाओं पर क्या कहा?
X

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया। इस पर अब देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रतिक्रिया आई है। सीएम योगी ने कहा, 'यह एक प्रगतिशील बजट है, जो सभी वर्गों विशेषकर किसानों, महिलाओं, युवाओं को लाभान्वित करता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'यह एक प्रगतिशील बजट है। एमएसपी जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं, किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय, युवाओं के लिए 60 लाख रोजगार, मिशन शक्ति जैसे महिला सशक्तिकरण के उपाय हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे।'

सीएम योगी ने आज एक के बाद एक ट्वीट किए। एक ट्वीट में लिखते हैं -मैं 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना को साकार करने वाले सर्वसमावेशी व प्रगतिशील यूनियन बजट: 2022-23 का स्वागत करता हूं। यह बजट भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन!

एक अन्य ट्वीट में योगी कहते हैं, 'केंद्रीय बजट: 2022-23 में महिलाओं के उन्नयन हेतु 'मिशन शक्ति' के साथ-साथ अनेक कार्यक्रमों को व्यापकता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक इस बजट हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं मा. केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक आभार!'

अगले ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'देश की सबसे अधिक युवा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। आज केंद्रीय बजट में युवाओं को 60 लाख नौकरियां प्रदान करने की घोषणा हुई है। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी व मा. केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक आभार!'

इसके बाद लिखा, 'बजट में राज्यों को 50 वर्षों तक बिना ब्याज के ऋण, केन-बेतवा लिंक परियोजना लागू करना, 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा, सड़क व हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरपोर्ट कार्गो निर्माण आदि हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं। ये सभी निर्णय नए भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story