×

UP Assembly Election 2022: सपा और आम आदमी पार्टी में हो सकता है गठबंधन ! अखिलेश से मिले संजय सिंह

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी दौरान आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे

aman
By aman
Published on: 24 Nov 2021 6:57 AM GMT (Updated on: 24 Nov 2021 8:21 AM GMT)
UP Assembly Election 2022: सपा और आम आदमी पार्टी में हो सकता है गठबंधन ! अखिलेश से मिले संजय सिंह
X

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी दौरान आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। अखिलेश यादव और संजय सिंह की मुलाकात के बाद दोनों दलों में गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली।

आप सांसद संजय सिंह को बुधवार को लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर में देखा गया। अखिलेश यादव और संजय सिंह की मुलाकात के बाद लखनऊ में राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी से हुई थी। दोनों दलों में चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत भी हुई। हालांकि, कल उनकी बातचीत किसी सिरे तक नहीं पहुंच पायी थी।

दरअसल, अखिलेश यादव पहले भी ये बात बोल चुके हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वो छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन की तैयारी में हैं। उनकी पहले जयंत चौधरी और अब संजय सिंह से मुलाकात को इसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है, कि आप सांसद संजय सिंह अपनी पार्टी के बड़े नेता होने के साथ-साथ यूपी के प्रभारी भी हैं। बता दें, कि संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच यह तीसरी मुलाकात थी। अब से करीब दो महीने पहले भी इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की थी। जबकि, हाल ही में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर के मौके पर भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story