×

UP Budget 2021: विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश, सपा ने बताया- 'जनता के साथ छलावा', OP राजभर ने कहा- 'वोट लेने का इंतजाम'

UP Budget 2021: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुपूरक बजट पेश किया गया। विधानसभा में संसदीय एवं वित्त कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 7301.52 करोड़ रुपयों का अनुपूरक बजट पेश किया।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Aug 2021 5:31 PM GMT
supplementary budget
X

डॉ. आशुतोष वर्मा, ओम प्रकाश राजभर (फोटो- सोशल मीडिया)

UP Budget 2021: मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुपूरक बजट पेश किया गया। विधानसभा में संसदीय एवं वित्त कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 7301.52 करोड़ रुपयों का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें गन्ना किसानों, अधिवक्ताओं, आंगनबाडी कत्रियों, आशा वर्कर और चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि की भी व्यवस्था है।

इसके अलावा प्रदेश के युवाओं के लिए भी धनराशि का आवंटन किया गया है। जिस पर प्रदेश की विपक्षी पार्टियों ने तंज कसा और इसे चुनावी बजट करार दिया। इसके पहले कांग्रेस के विधायकों ने गांधी प्रतिमा से विधानसभा तक पैदल मार्च किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अराधना मिश्रा समेत कई विधायक और नेता किसानों और महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा पहुंचे थे।

'जनता के साथ छलावा'

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने योगी सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट को जनता के साथ छलावा बताया।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

उन्होंने कहा कि 'चुनाव से 6 महीने पहले योगी सरकार का अनुपूरक बजट जनता के साथ आखिरी छलावा है। इससे पहले पास हुए करोड़ों रुपये के बजटों का क्या हुआ? साढ़े चार बाद कोई विकास कार्य जमीन पर दिखता नहीं। रोजी-रोजगार सबका भाजपा ने बंटाधार किया है।'

'वोट लेने का इंतजाम'

वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस बजट को वोट लेने का इंतजाम करार दिया।

भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (फोटो- सोशल मीडिया)

उन्होंने कहा कि 'उप्र विधानसभा में आज पेश अनुपूरक बजट सिर्फ चुनाव में वोट लेने का इंतेजाम जैसा है। जनता महगांई से दुःखी है और सरकार जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। उप्र का नौजवान नौकरी, रोजगार के लिए परेशान है, भाजपा सरकार सिर्फ वोट जुटाने में परेशान है।'


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story