×

UP Congress Unnati Vidhan : कांग्रेस घोषणा पत्र में किसानों के लिए बहुत कुछ, 10 दिन में कर्ज माफ, 2 रुपए गोबर खरीद, फसल खरीद दर बढ़ेगी

प्रियंका बोलीं, 'किसानों की स्थितियों में सुधार के लिए भी हमारे पास कई योजनाएं हैं। जब मैं चुनाव प्रचार के लिए बुंदेलखंड के इलाकों में गई तो किसानों की मूलभूत समस्या से रूबरू होने का मौका मिला।

aman
Written By amanReport Rahul Singh Rajpoot
Published on: 9 Feb 2022 9:43 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2022 1:37 PM GMT)
up congress unnati vidhan
X

up congress unnati vidhan

UP Congress Unnati Vidhan: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण के मतदान से पहले आज कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पार्टी मेनिफेस्टो 'उन्नति विधान' नाम से जारी किया।

बता दें, कि इससे पहले कांग्रेस की तरफ से युवाओं के लिए 'भर्ती विधान घोषणा पत्र' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान घोषणा पत्र' जारी किया जा चुका है। एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया था।

'उन्नति विधान' में किसानों के लिए भी बहुत कुछ

प्रियंका गांधी ने आज 'उन्नति विधान' जारी करते हुए कहा, 'आज उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी है। इस समस्या से निपटने के लिए हमने बहुत काम किया है।' प्रियंका बोलीं, 'किसानों की स्थितियों में सुधार के लिए भी हमारे पास कई योजनाएं हैं। जब मैं चुनाव प्रचार के लिए बुंदेलखंड के इलाकों में गई तो किसानों की मूलभूत समस्या से रूबरू होने का मौका मिला। इसलिए हमारे मेनिफेस्टो में किसानों का भी विशेष ख्याल रखा गया है।'

10 दिन में कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ

प्रियंका ने कहा, कि 'प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनती है तो 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा, '2,500 रुपए क्विंटल धान और गेहूं की खरीद की जाएगी। साथ ही, गन्ना का मूल्य 400 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा।' कांग्रेस महासचिव ने कहा, हमारी सरकार बनने पर बिजली का बिल आधा किया जाएगा।' अगर ऐसा होता है तो निश्चय ही किसानों को बहुत मदद मिलेगी। किसानों का बिजली विभाग पर बहुत अधिक बकाया है, जो माफ हो जाएगा।

जिन परिवारों पर कोरोना की मार, उन्हें 25 हजार की मदद

इस दौरान प्रियंका गांधी कहती हैं, यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो जिन परिवारों पर कोरोना से आर्थिक मार पड़ी है, उन्हें 25,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। तो बता दें कि इस दायरे में भी उत्तर प्रदेश के किसानों का एक बड़ा वर्ग जुड़ेगा। हालांकि, ये वादा सभी के लिए है। लेकिन, किसान परिवारों को इससे कुछ मदद तो जरूर मिलेगी।

छुट्टा घूम रहे पशुओं से मुक्ति, 2 रुपए किलो गोबर खरीदेगी

प्रियंका बोलीं, प्रदेश के किसान छुट्टा घूम रहे पशुओं से बहुत परेशान हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल पर इसका समाधान किया जाएगा। साथ ही, जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें 3000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही कांग्रेस सरकार 'गोधन न्याय योजना' शुरू करेगी।जिसके तहत 2 रुपए किलो गोबर खरीद की जाएगी। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में यह योजना चल रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story