×

UP Election 2022: ओवैसी ने UP चुनाव में गरमाया 'हिजाब विवाद', BJP और PM मोदी से पूछा-...क्या यह मजाक नहीं है?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में हिजाब विवाद (Hijab Controversy) की एंट्री करवा दी।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 9 Feb 2022 7:41 AM GMT
delhi jahangirpuri violence aimim chief Asaduddin owaisi raises question to modi government
X

aimim chief asaduddin owaisi 

UP Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में हिजाब विवाद (Hijab Controversy) की एंट्री करवा दी। ओवैसी ने संभल में हुए चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान पूछा, कि 'बीजेपी सरकार हमारी बेटियों को हिजाब पहनकर पढ़ाई नहीं करने दे रही। लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) तीन तलाक कानून (Triple Talaq Law) के साथ मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते हैं। क्या यही उनकी 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की पिच है?'

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी उस विवाद का जिक्र कर रहे थे, जो कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ। जहां छह लड़कियों को हेडस्कार्फ (Headscarf) पहने पर कैंपस (Campus) छोड़ने के लिए कहा गया था। कल यानी मंगलवार को इसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया था। धीरे-धीरे यह मामला राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया। अब इस मामले पर हाईकोर्ट भी नजर बनाए हुए है।

ओवैसी ने पूछा- क्या यह मजाक नहीं है?

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा, 'प्रधानमंत्री ने संसद में दो बार बात की। लेकिन कर्नाटक के हालात की स्थिति का कोई जिक्र उन्होंने नहीं किया।' ओवैसी कहते हैं, 'राष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि तीन से 25 साल की उम्र की कई मुस्लिम लड़कियां कभी स्कूल नहीं गईं। प्रधानमंत्री उन लोगों के साथ ऐसा कर रहे हैं, जो शिक्षित होने की कोशिश कर रही हैं। क्या यह मजाक नहीं है?'

'मैं उन महिलाओं को सलाम करता हूं'

संभल में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आपको हमारी महिलाओं से प्यार क्यों है? मैं क्या पहनता हूं? मेरी बेटी क्या पहनती है? मेरी पत्नी क्या पहनती है? यह आपके काम का नहीं है। अगर आप कुछ भी नहीं पहनते हैं, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।' ओवैसी की इन बातों पर खूब तालियां पड़ीं।

यह साहस मुसलमान में होना चाहिए

असदुद्दीन ओवैसी आगे कहते हैं, 'मैं कर्नाटक की महिलाओं को सलाम करता हूं।' वो कहते हैं, मैंने ट्वीट किया कि कैसे एक बुर्का पहने महिला भगवा भीड़ में चली गई और उसने अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। यह साहस हर मुसलमान में होना चाहिए।'

ओवैसी ने बताया संविधान का उल्लंघन

ओवैसी ने दावा किया, कि 'दक्षिण राज्य कर्नाटक की घटनाएं संविधान का गंभीर उल्लंघन हैं। वो कहते हैं, 'इस बार, राजा को वोट न दें। विकास के लिए वोट दें। एआईएमआईएम को वोट दें। यही एकमात्र पार्टी है, जो आपको केवल चुनाव के दौरान याद रखने के लिए एक वस्तु की तरह नहीं मानती है।' ओवैसी के निशाने पर यूपी की सभी राजनीतिक पार्टियां रहीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story