UP Election 2022 : लखीमपुर हिंसा में घायल किसान तेजिंदर बिर्क सपा में शामिल, अखिलेश ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

Up Election 2022 : किसान तेजेंद्र बिर्क के सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए अन्य प्रण लिया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 17 Jan 2022 10:03 AM GMT (Updated on: 17 Jan 2022 10:08 AM GMT)
Tejinder Birk Farmer Lakhimpur hinsa
X

लखीमपुर हिंसा में घायल किसान तेजिंदर बिर्क (PHOTO - Newstrack)

Up Election 2022 : लखीमपुर खीरी हिंसा में घायल किसान तेजिंदर बिर्क (Tejinder Birk Farmer Lakhimpur hinsa) आज अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Today News) में शामिल हो गए हैं। तेजेंद्र बिर्क के सपा में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए अन्य प्रण लिया। उन्होंने किसानों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है की वह भी अन्य संकल्प लेकर समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करें। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह हर फसल के लिए एमएसपी बनाएंगे और उसका जल्द से जल्द भुगतान करने का भी काम करेंगे।

किसान परिवार के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा

अखिलेश यादव ने कहा कि वह उनकी सरकार बनेगी तो मृत किसान परिवार के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को लेकर उन्होंने एक बार फिर बीजेपी को घेरा।


सपा प्रमुख ने कहा आज तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई ना उन्हें बर्खास्त किया गया। अब इसका जवाब किसान वोट से देगा। तेजीन्दर बिर्क के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा की अगर वह चुनाव लड़ना चाहेंगे तो जरुर प्रत्याशी बनाएंगे।


'दलितों का पूरा सम्मान समाजवादी पार्टी करती है'

वही चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन पर कहा कि उनके आरोप निराधार हैं लोहिया जी और बाबा साहब ने मिलकर साथ काम करना चाहा था, लेकिन उस वक्त ऐसी राजनीतिक परिस्थिति बना दी गई वह साथ नहीं आ पाए। काशीराम को सबसे पहले मैनपुरी से ही समाजवादी पार्टी की मदद से लोकसभा में भेजा गया था।


दलितों का पूरा सम्मान समाजवादी पार्टी करती है, चंद्रशेखर को मैंने 2 सीट दी थी लेकिन उनके फोन करने और ज्यादा सीटें मांगने पर बात नहीं बनी। अब अगर चंदशेखर मदद करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने बीजेपी को हराने के लिए बहुत सारे त्याग किए हैं। हम अब गठबंधन करके और ज्यादा सीटें नहीं दे सकते हैं जितनी भी सीटें हो सकी मैंने गठबंधन को दी हैं।


वहीं अपर्णा यादव पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे परिवार की सभी को बहुत चिंता रहती है। यह बीजेपी की साजिश है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story