UP Election 2022: लखनऊ के प्रबुद्ध को साधकर अमित शाह ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

अमित शाह ने कहा वह पहले यूपी के बारे में जो सुनते थे वह यहां आकर 2013 में पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत देकर केंद्र की सत्ता सौंपी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 19 Feb 2022 3:59 PM GMT
UP Election 2022
X
अमित शाह की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में पहुँच गया है, राजधानी लखनऊ में 23 फरवरी को वोटिंग होनी है उससे पहले आज गृह मंत्री अमित शाह ने कैंट में प्रबुद्ध जन सम्मलेन को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बीते 5 वर्षों के कार्यों और उसके पहले यूपी के क्या हालात थे, उसे लोगों के सामने रखा।

अमित शाह ने कहा वह पहले यूपी के बारे में जो सुनते थे वह यहां आकर 2013 में पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक बहुमत देकर केंद्र की सत्ता सौंपी। उसके बाद से देश और उत्तर प्रदेश का पूरा विकास हो रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

गृह मंत्री ने कहा की 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश में काम करने का मौका मिला। उन्होंने जनता से जो भी मांगा उससे दोगुना उन्हें दिया है। उनकी सरकार अब उसे उत्तर प्रदेश की जनता को विकास के रूप में लौटा रही है। अमित शाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडे, माफिया और खस्ताहाल के लिए जानी जाती थी। लेकिन 2014 में बनी मोदी सरकार और 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया।

अमित शाह ने कहा अब वह जब उत्तर प्रदेश आते हैं क्या पूछते हैं कोई माफिया बचा तो नहीं। उत्तर प्रदेश में जो भी माफिया पहले होते थे वह आज जेल में है या यूपी छोड़ कर चले गए। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी, बसपा पर हमला बोलते हुए कहा पहले जो मंत्री और मुख्यमंत्री होते थे वह जनता के लिए नहीं अपनी झोली भरने का काम करते थे।

प्रबुद्ध जन सम्मलेन की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

लेकिन जब से देश की बागडोर मोदी जी के हाथ में आई है, देश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का पूरा काम किया। उनकी सरकार 90 प्रतिशत जो वादे किए गए थे वह पूरे किए हैं बाकी जो बचा है अब एक बार फिर से आप सब बीजेपी को आशीर्वाद दीजिए वह सभी पूरे होंगे।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने यहां पर विकास के तमाम कार्य किए हैं। उस विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर से बीजेपी की सरकार को बहुमत के साथ लाना है।

उन्होंने सपा, बसपा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग उत्तर प्रदेश को लूटते रहे और पीछे धकेल दिया। पहले उत्तर प्रदेश, बिहार की गिनती पिछड़े राज्यों होती थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है उत्तर प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, एक्सप्रेस का जाल बिछ रहा है, महिला सुरक्षा के लिए तमाम कार्य किए गए हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story