×

Assembly Election 2022 Campaign: टीवी रेडियो पर कौन नेता कब करेगा अपनी पार्टी का प्रचार, जाने यहाँ

Assembly election 2022 Campaign: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रसार भारती पर 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 4 Feb 2022 4:18 PM GMT
Assembly Election 2022 Campaign: When will the leader promote his party on TV radio, know here
X

विधानसभा चुनाव 2022 प्रचार-प्रसार: Photo - Social Media

Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रसार भारती (Prasar Bharati) (भारत का लोक सेवा प्रसारक) दूरदर्शन केन्द्र (डीडी न्यूज यूपी), लखनऊ, आकाशवाणी (ऑल इण्डिया रेडियो), लखनऊ में चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए 10 मिनट का स्लॉट आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रसारण समय में एआईटीसी (ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस) को 90 मिनट, बीएसपी (BSP) को 307, बीजेपी (BJP) को 478, सीपीआई (CPI) को 92, सीपीआई (एम) (CPI M) को 90, कांग्रेस (Congress) को 151, एनसीपी (NCP) को 90, एनपीपी (NPP) को 90, आरएलडी (RLD) को 107 तथा सपा को 303 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी (Additional Chief Electoral Officer Dr. Brahmdev Ram Tiwari) ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ (डीडी यूपी) पर 5 फरवरी से 5 मार्च तक 16 दिन का प्रसारण होगा, जो अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक किया जायेगा। इसी तरह आकाशवाणी, लखनऊ पर 14 दिन का प्रसारण होगा, जो प्रातः10 से 11 बजे तक तथा सायं 5 30 बजे से 7 10 बजे तक दो पालियों में किया जायेगा।

आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से चुनाव प्रचार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5 फरवरी को आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिन प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित किया गया है उसमें पूर्वाह्न दस -10:10 बजे तथा 10:10-10:20 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के बृजेश पाठक को, 10: 20-10:30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के राकेश त्रिपाठी को, 10:30-10:40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को, 10:40-10:50 बजे तक समाजवादी पार्टी के डॉ राजपाल कश्यप को, 10:50-11:00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के सतीश चन्द्र मिश्रा को, 17:30-17: 40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुश्री सुप्रिया श्रीनेत को, 17:40-17:50 बजे तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के श्रवण कुमार अवस्थी को, 17:50-18:00 बजे तक समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र चौधरी को, 18:00-18:10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ समीर सिंह को, 18:20-18:30 बजे तक समाजवादी पार्टी के त्रिवेणी प्रसाद पाल को, 18:30-18:40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ समीर सिंह को, 18:40-18:50 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ0 पंकज श्रीवास्तव को, 18:50-19:00 बजे तक समाजवादी पार्टी के राजनारायण बिन्द तथा 19:00-19:10 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के डॉ गिरीश को प्रचार-प्रसार के लिए समय दिया गया है।

प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया गया

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ द्वारा 5 फरवरी को चुनाव प्रसारण के लिए जिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार के लिए समय निर्धारित किया गया है, उसमें 1 बजे -110 बजे तक समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम पटेल को, 110-120 एवं 120-130 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के बृजेश पाठक को, 130-140 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सुश्री सुप्रिया श्रीनेत को, 13:40:13:50 बजे तक राष्ट्रीय लोक दल के अनिल दुबे को, 13:50-14:00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के सतीश चन्द्र मिश्र को, 14:00-14:10 बजे तक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि अनुपस्थित हैं, 14:10-14:20 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के धर्मवीर सिंह अशोक को, 14:20-14:30 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ समीर सिंह को, 14:30-14:40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 दिनेश शर्मा को, 14:40-14:50 बजे तक समाजवादी पार्टी के डॉ राजपाल कश्यप को तथा 14:50-15:00 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के डॉ गिरीश को प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया गया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story