×

UP Election 2022: CM योगी अमरोहा और केशव कुशीनगर में झोकेंगे ताकत, जानें BJP के 'जन विश्वास यात्रा' का पूरा कार्यक्रम

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा (Election Announcement) के पहले ही भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां (BJP Leaders Rally) हो रही हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 28 Dec 2021 2:09 PM GMT
BJP UP
X

BJP UP (Photo Concept)

UP Election 2022 News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) की घोषणा (election announcement) के पहले ही भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां (BJP leaders rallies) हो रही हैं। इसी के तहत बुधवार को भी कई रैलियों का आयोजन किया गया है। जन विश्वास यात्रा में कल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा और फर्रूखाबाद में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President of Bharatiya Janata Party Swatantra Dev Singh) वाराणसी में "जन विश्वास यात्रा' ("Jan Vishwas Yatra" in Varanasi) की सभा को सम्बोधित करेंगे। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) कुशीनगर और महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्ञातव्य है कि 19 दिसंबर से भारतीय जनता पार्टी की 'जन विश्वास यात्राएं' बिजनौर, मथुरा, झांसी, अम्बेडकर नगर, बलिया व गाजीपुर से प्रारम्भ होकर अपार जन समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रही है।

29 दिसंबर को अमरोहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा

यात्राओं के क्रम में कल 29 दिसंबर को अमरोहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के साथ मंत्री अशोक कटारिया व अनिल शर्मा जबकि फर्रूखाबाद में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद रामशंकर कठेरिया भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह केसाथ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उपस्थित रहेंगे। कुशीनगर व महाराजगंज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी और सांसद जगदम्बिका पाल भी उपस्थित रहेंगे।

शाहजहांपुर और पीलीभीत की 'जन विश्वास यात्रा' में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना

वहीं शाहजहांपुर और पीलीभीत की 'जन विश्वास यात्रा' में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना (State government minister Suresh Khanna), पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और एमएलसी जितिन प्रसाद उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही हरदोई की यात्रा में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, सांसद राजवीर सिंह व राजेश वर्मा उपस्थित रहेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story